
Ranveer Singh Visits Hospital: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में, डॉ. जलील पारकर ने दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कंफर्म किया है की कि सलीम खान को ब्रेन में मामूली ब्लीडिंग हुई थी, जिसके बाद एक डाक्टरों ने इसका उपचार किया।
सीनियर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने से उनकी फैमिली, फैंस और फॉलोअर्स में चिंता का माहौल है। 'सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि तेज दौरे और हाई ब्लड प्रेशर के बाद एक्टर के पिता को माइनर ब्लीडिंग हुआ था। 90 वर्षीय राइटर की सेहत में अब सुधार हो रहा है। हाल ही में, बॉलीवुड के कई सितारे उन्हे देखने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे । शुक्रवार शाम को रणवीर सिंह भी सलीम खान का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
धुरंधर स्टार रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलमान खान के पिता सलीम खान का हालचाल जानने पहुंचे। ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचते हुए दिखाया गया है।
इस बीच बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल को सलीम खान के स्वास्थ्य की चिंता हो रही है। 76 वर्षीय एक्ट्रेस लीलावती हॉस्पिटल जाकर उन्हें देखना चाहती हैं। रमज़ान के इस पवित्र महीने में वे रोजा भी रखकर सभी की भलाई की दुआएं कर रही हैं।
इससे पहले दिन में सलमान खान भी अपने पिता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते समय अभिनेता के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था थी।
इसी बीच, सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी अपने बीमार पिता से मिलने अस्पताल पहुंचीं। इससे पहले, अरबाज, सोहेल, अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता के पति आयुष समेत खान परिवार के अन्य सदस्य भी सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।