सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। 90 साल के सलीम खान 1960 के दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। देखिए सलीम खान की जवानी के दिनों की तस्वीरें...
सलीम खान को क्रिकेट खेलने का बेहद शौक था। इसी शौक के चलते उन्होंने होलकर कॉलेज से बीए करने के बाद अपना कॉलेज बदल लिया था। उन्होंने क्रिश्चियन कॉलेज में दाखिला ले लिया था। उनका सपना एक दिन इंडिया के लिए खेलना था।
69
सलीम खान ने कई प्रोफेशन में आजमाई किस्मत
सलीम खान ट्रेंड पायलट हैं। जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ के मुताबिक़, सलीम के पास 100 घंटे तक फ्लाइट उड़ाने का अनुभव है। इसके अलावा जब सलीम मुंबई पहुंचे तो उन्होंने विंटेज कार बेचने का बिजनेस भी किया था।
79
सलीम खान कई फिल्मों में एक्टर रहे
सलीम खान ने सिर्फ राइटर ही नहीं, बल्कि खान परिवार से फिल्मों में आने वाले पहले एक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'बरात' (1960), 'प्रोफ़ेसर' (1962), 'तीसरी मंजिल' (1966), 'दीवाना' (1967) और 'वफादार' (1977) जैसी फिल्मों में एक्टर के तौर पर किस्मत आजमाई।
89
जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में
सलीम खान ने गीतकार जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी बनाई और कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में लिखीं। 1971 में ‘हाथी मेरे साथी’ से उनकी सफलता की कहानी शुरू हुई। 1971 से 1980 के बीच उनकी 24 फ़िल्में आईं, जिनमें से 20 ब्लॉकबस्टर रहीं।
99
सलीम खान की दो शादियां और 5 बच्चे
सलीम खान ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी सलमा का असली नाम सुशीला चरक है,. जो डोगरा राजपूत फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के चार बच्चे सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान और अलविरा खान अग्निहोत्री हुए। सलीम ने दूसरी शादी डांसर और एक्ट्रेस हेलन से की। दोनों ने मिलकर एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम अर्पिता खान शर्मा है।
नोट : आर्टिकल में बताए गए ज़्यादातर फैक्ट्स और कुछ तस्वीरें ऑथर जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ से साभार लिए गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।