Salim Khan की 2 पत्नियां किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कब-कैसे हुई मुलाकात और शादी?

Published : Feb 18, 2026, 04:12 PM IST

सलमान खान के पापा सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था और फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। इसी बीच आपको सलीम साहब की दोनों पत्नियों के बारे में बताने जा रहा हैं। उनकी पत्नियों के नाम सलमा खान और हेलन हैं।

PREV
16
सलीम खान की 2 पत्नियां

सलमान खान के पापा सलीम खान ने लाइफ में 2 शादियां की। पहली शादी उन्होंने सलमा खान से की थी और वे 4 बच्चों के पिता बने। फिर उन्होंने दूसरी शादी हेलन से की। 

26
किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं सलमा-हेलन

सलीम खान की दोनों पत्नियों के धर्म को लेकर अक्सर चर्चा होती है। आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी सलमा का असली नाम सुशीला चरक है और वे महाराष्ट्रीयन हैं। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी हेलन ईसाई है और उनकी पूरा नाम हेलेन एन रिचर्डसन है।

ये भी पढ़ें... Salim Khan वेंटिलेटर पर बेहाल सलमान खान, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा अस्पताल

36
कैसी हुई थी सलमा से सलीम खान की मुलाकात

सलीम खान इंदौर छोड़कर मुंबई आ गए थे। वे जहां रहते थे उसके सामने एक बिल्डिंग थी, जिसमें सुशीला चरक रहा करती थीं। सलीम अक्सर उन्हें अपना बालकनी से देखा करते थे। फिर दोनों की मुलाकात शुरू हुई और प्यार हो गया। दोनों ने 1964 में शादी की। इस शादी के लिए सुशीला के परिवारवाले राजी नहीं थी। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम सलमा रख लिया था।

46
सलीम खान-हेलन की लव स्टोरी

सलीम खान और हेलन की पहली मुलाकात फिल्म काबली खान के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बात बढ़ी और फिर प्यार हो गया। दोनों ने 1981 में शादी की। हालांकि, इस शादी से सलीम की पहली पत्नी को बहुत धक्का लगा था और बच्चों को भी ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

56
कैसा है सलीम खान की दोनों के बीच रिश्ता

जब सलीम खान ने हेलन से दूसरी शादी की तो उनके घर का माहौल काफी बिगड़ गया था। उनके बच्चे हेलन के साथ रिश्ता रखने के तैयार नहीं थे। हालांकि, धीरे-धीरे हालात सुधरे और सभी ने हेलन को स्वीकार कर लिया। बाद में सलमा और हेलन में भी खूब जमने लगी।

66
सलीम खान का परिवार

सलीम और सलमा खान के 4 बच्चे हैं सलमान, अरबाज, अलवीरा और सोहेल। वहीं, सलीम साहब ने हेलन के साथ मिलकर अर्पिता को गोद लिया था। अब पूरा परिवार साथ में हंसी-खुशी से रहता है।

ये भी पढ़ें... Salim Khan latest health update: सलमान खान के पिता वेंटिलेटर पर! इंडस्ट्री में दुआओं का दौर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories