
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बहुत जल्द पर्दे पर 'धुरंधर' स्टाइल एक्शन करते नजर आएंगे। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की टेंटेटिव टाइटल SVC63 में सलमान खान दिखेंगे और उनका एक्शन जबरदस्त होगा। इस फिल्म के लिए इसके प्रोड्यसूर दिल राजू ने साउथ कोरिया से एक एक्शन टीम बुलाई है। ये एक्शन टीम 'धुरंधर' मूवी के लिए काम कर चुकी है। वैसे भाई जान की ये मूवी कैसी होगी और क्या नाम होगा, इसकी सच्चाई तो बाद में पता चलेगी, लेकिन उनका पिछला 10 साल पर्दे पर कैसा रहा, उसके बारे में आइए बताते हैं।
एक दौर था जब सलमान खान की फिल्म रिलीज होना ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता था। लेकिन पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो तस्वीर पहले जैसी नहीं रही। 2016 से 2025 तक सलमान खान की 11 फिल्मों में जहां कुछ ने ब्लॉकबस्टर कमाई की, वहीं कई फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। सबसे बड़ा झटका 2025 में रिलीज हुई 'सिकंदर' से लगा, जिसे बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर का टैग मिला।
'सुल्तान' ने साबित किया कि सलमान खान अब भी बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े स्टार हैं। फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजार दोनों में शानदार कमाई की।
कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।
साल के अंत में 'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की स्टार पावर को फिर साबित किया और यह उनके करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हुई।
बड़ी ओपनिंग मिलने के बावजूद फिल्म कंटेंट के मामले में दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी।
दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की, लेकिन सलमान के पुराने रिकॉर्ड के मुकाबले प्रदर्शन साधारण माना गया।
कोविड महामारी के दौरान फिल्म डिजिटल और सीमित थिएटर रिलीज के कारण सामान्य बॉक्स ऑफिस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सकी।
आयुष शर्मा के साथ आई यह फिल्म समीक्षकों को पसंद आई, लेकिन टिकट खिड़की पर दर्शक जुटाने में नाकाम रही।
ईद रिलीज होने के बावजूद फिल्म उम्मीदों से काफी पीछे रह गई।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने का फायदा मिला और फिल्म ने सलमान को फिर एक सफल फिल्म दी।
ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन और बड़े बजट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सकी। इसे सलमान खान के हालिया करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस असफलताओं में गिना जा रहा है।
पिछले दशक का ट्रेंड साफ बताता है कि केवल स्टारडम अब किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं है। 'टाइगर' फ्रेंचाइजी जैसी स्थापित फिल्मों को छोड़ दें तो सलमान की अधिकांश फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है। दर्शकों की पसंद अब कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की ओर बढ़ चुकी है और बड़े सितारों को भी मजबूत कहानी, दमदार निर्देशन और नया प्रयोग करना पड़ रहा है। इस दिशा में अब सलमान खान कदम बढ़ा चुके हैं।
और पढ़ें: दीपिका-रणवीर के नए ड्रीम होम की कीमत उड़ा देगी होश! पढ़ें उनके 3 लग्जरी घरों की इनसाइड डिटेल
'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।