Alvira Khan Agnihotri: सलमान खान की बहन अलवीरा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा कारोबारी, 3 करोड़ के निवेश से जुड़ा है पूरा मामला

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 08, 2026, 10:11 AM IST
salman khan

सार

Alvira Khan Legal Trouble:चंडीगढ़ के एक कारोबारी ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. कारोबारी का दावा है कि 'बीइंग ह्यूमन जूलरी' की फ्रेंचाइजी के नाम पर उनसे करीब 3 करोड़ रुपये ठगे गए. मामले में चंडीगढ़ की एक अदालत ने सभी को 13 जुलाई तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है.

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री का नाम एक कानूनी विवाद में सामने आया है। चंडीगढ़ के एक कारोबारी ने अलवीरा, सलमान खान और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ की एक अदालत ने सभी को नोटिस जारी कर 13 जुलाई तक जवाब देने को कहा है।

शिकायत करने वाले कारोबारी अरुण गुप्ता का आरोप है कि उनसे 'बीइंग ह्यूमन जूलरी' का एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये का निवेश करने को कहा गया था। गुप्ता के मुताबिक, उन्हें यह भरोसा भी दिलाया गया था कि स्टोर का उद्घाटन खुद सलमान खान करेंगे। इसी वादे पर यकीन कर उन्होंने दिसंबर 2018 में चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 'बीइंग ह्यूमन जूलरी' नाम से एक शोरूम खोला, जिस पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च हुए।

क्या हैं धोखाधड़ी के आरोप?

अरुण गुप्ता का दावा है कि स्टोर खोलने के बाद वादे पूरे नहीं किए गए। उन्हें जूलरी का जो स्टॉक मिलना चाहिए था, वो कभी भेजा ही नहीं गया. यही नहीं, ब्रांड की वेबसाइट भी काम नहीं कर रही थी, जिससे उनका कारोबार पूरी तरह ठप हो गया।

गुप्ता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि जिस दफ्तर से उन्हें स्टॉक के लिए संपर्क करने को कहा गया था, वह फरवरी 2020 से ही बंद पड़ा है। इन सब वजहों से उन्हें आखिरकार अपना स्टोर बंद करना पड़ा। मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है, जहां से सलमान और उनकी बहन समेत अन्य लोगों को जवाब देने के लिए कहा गया है।

कौन हैं अलवीरा खान अग्निहोत्री?

अलवीरा खान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान और सलमा खान की बेटी हैं. वह एक फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है और उनके दो बच्चे- अलीजेह और अयान हैं।

एक प्रोड्यूसर के तौर पर अलवीरा ने 'बॉडीगार्ड' और 'भारत' जैसी सफल फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के लिए कपड़े भी डिजाइन किए थे. उनके भाई-बहनों में सलमान के अलावा अरबाज खान, सोहेल खान और अर्पिता खान शामिल हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Avika Gor Dengue: सेट पर नहीं रुका काम, लेकिन फिर बिगड़ गई हालत... 'आनंदी' अविका गोर को लेकर आई चिंताजनक खबर
एक्ट्रेस की हत्या की चौंकाने वाली कहानी, शहरभर में मिले लाश के टुकड़े, सिर 7 साल बाद भी गायब!