Bigg Boss 20 Salman Khan Star kid Controversy: सलमान खान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री में राइटर थे और उन्होंने अपने परिवार में सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
सलमान खान के निशाने पर स्टारकिड्स, बोले- 'पिता का नाम ब्रेक देगा लेकिन...'
‘बिग बॉस 20’ के होस्ट सलमान खान इन दिनों शो में कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवों को भी खुलकर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिजीक और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात की, वहीं स्टारकिड्स को मिलने वाले फायदे और उनके संघर्ष पर भी अपनी राय रखी। सलमान ने साफ कहा कि किसी स्टार के बच्चे होने से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मिल सकती है, लेकिन सफलता की गारंटी नहीं होती।
स्टारकिड होने का नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट
दरअसल, शो में सलमान खान ने रीति तिवारी से बातचीत के दौरान स्टारकिड होने को लेकर बात की। उन्होंने साफ कर दिया कि वह सिर्फ किसी बड़े स्टार की बेटी होने की वजह से उन्हें कोई खास ट्रीटमेंट नहीं देंगे। सलमान ने यह भी चेतावनी दी कि किसी स्टारकिड का व्यवहार उसके पिता की इमेज पर भी असर डाल सकता है। सलमान ने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों को शुरुआत में मौका जरूर मिल सकता है, लेकिन उसके बाद अपनी पहचान और जगह बनाने की जिम्मेदारी खुद की होती है।
25
‘पिता का नाम यहां तक पहुंचा सकता है, फिर सब खुद करना होता है’
सलमान खान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री में राइटर थे और उन्होंने अपने परिवार में सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। सलमान को पिता की वजह से इंडस्ट्री में एंट्री का रास्ता जरूर मिला, लेकिन उन्होंने बताया कि उनका अपना संघर्ष अलग रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने मॉडलिंग के जरिए भी काम किया और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की। सलमान ने वीरू देवगन का उदाहरण देते हुए बताया कि वह पहले स्टंटमैन थे, फिर एक्शन डायरेक्टर बने और उसके बाद उनके बेटे अजय देवगन इंडस्ट्री में आए। सलमान ने सनी देओल, बॉबी देओल, जैकी और ऋतिक रोशन जैसे स्टारकिड्स का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी की अपनी-अपनी खूबियां हैं। वहीं, इंडस्ट्री से बाहर से आने वाले कई लोगों ने भी अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है।
35
कई स्टारकिड्स को पहली फिल्म तो मिली, लेकिन आगे नहीं चला करियर
सलमान खान ने यह भी कहा कि कई स्टारकिड्स को उनकी पहली फिल्म आसानी से मिल गई, लेकिन इसके बाद वे दर्शकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं, कुछ स्टारकिड्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर दर्शकों का प्यार हासिल किया। उनके मुताबिक, किसी के पिता की मेहनत उसके बच्चे को सिर्फ एक निश्चित मुकाम तक पहुंचा सकती है। इसके बाद आगे बढ़ना पूरी तरह उस व्यक्ति की अपनी मेहनत, टैलेंट और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता पर निर्भर करता है।
45
अपनी फिजीक पर भी बोले सलमान खान
इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपनी बॉडी और फिजीक को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिजीक और ट्रांसफॉर्मेशन अभी भी ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ है। यानी वह अभी अपनी बॉडी को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी उनके 6-पैक एब्स नहीं हैं। उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में आ गया क्योंकि सलमान खान लंबे समय से अपनी फिटनेस और फिजीक के लिए जाने जाते हैं।
55
सलमान ने पहले कैटरीना और पैपराजी का भी किया था बचाव
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में इंडस्ट्री से जुड़े किसी मुद्दे पर खुलकर बात की हो। इससे पहले उन्होंने कैटरीना कैफ को पोस्ट-पार्टम वेट गेन को लेकर ट्रोल करने वालों को भी फटकार लगाई थी। इसके अलावा सलमान ने महिला सेलिब्रिटीज की तस्वीरें गलत एंगल से लेने वाले पैपराजी पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि किसी महिला की निजता और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।
वहीं, हाल ही में सलमान ने AI से बनाए जा रहे फेक वीडियो और डीपफेक कंटेंट पर भी नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि जानबूझकर फेक AI वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।इस तरह ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान इन दिनों सिर्फ कंटेस्टेंट्स के गेम पर ही बात नहीं कर रहे, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री, स्टारकिड्स, सोशल मीडिया और अपनी फिटनेस से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाक राय रखते नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।