सलमान खान क्यों भागे-भागे पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट? जानिए क्या है पूरा मामला

Published : Jun 12, 2026, 04:04 PM IST

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला मामला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद।

PREV
16
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने 'कला हिरन: बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन, प्रमोशन और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
26
सलमान ने 'पर्सनालिटी राइट्स' के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फिल्म में उनके जैसे दिखने वाले एक्टर का इस्तेमाल किया गया है और उसे सलमान का आइकॉनिक ब्रेसलेट भी पहनाया गया है। सलमान के मुताबिक, यह उनके नाम का गलत इस्तेमाल है।
36
'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर आधारित है, जो अभी राजस्थान हाई कोर्ट में चल रहा है। सलमान को डर है कि फिल्म उनकी छवि खराब कर सकती है और केस पर असर डाल सकती है। इसमें सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के विवाद को भी दिखाने की बात कही जा रही है।
46
दिल्ली हाई कोर्ट जाने से पहले सलमान खान ने फिल्म की टीम को एक लीगल नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने फिल्म का काम तुरंत रोकने को कहा था, लेकिन टीम ने फिर भी टीजर रिलीज कर दिया, जिसके बाद सलमान ने कोर्ट जाने का फैसला किया।
56
पिछले महीने 'कला हिरन' का पोस्टर रिलीज होते ही यह चर्चा में आ गई थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर है, जो सलमान के केस से प्रेरित है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस पर रोक लगाता है या नहीं।
66
कुल मिलाकर, 'कला हिरन' फिल्म सलमान खान के लिए एक बड़ी कानूनी चुनौती बन गई है। इस बीच, सलमान के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को रिलीज न करने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories