
Samay Raina के शो 'India's Got Latent Season 2' का तीसरा एपिसोड रिलीज होते ही एक कंटेस्टेंट की ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बिहार की रहने वाली टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा ने मंच पर खुद को "Man-Hater" बताया और अपने लाइफ गोल को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया। उनकी परफॉर्मेंस न केवल जजों को पसंद नहीं आई, बल्कि शो के इतिहास में वह इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों ने शून्य अंक दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
तीसरे एपिसोड में ऑडिशन देने पहुंचीं साक्षी झा ने मंच पर आते ही कहा, "हाय, मैं साक्षी हूं और मैं मर्दों से नफरत करती हूं... सच कहूं तो मुझे मर्दों के अहंकार को तोड़ने में मजा आता है।" इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरे दोस्त कहते हैं कि साक्षी, तू बहुत लेम है। ठीक है, मैं हूं। मुझे लगता है कि मैं कितना भी कोशिश कर लूं, बड़ा इंसान नहीं बन सकती, क्योंकि मैं एक औरत हूं। इस पीढ़ी में औरत होना ही ट्रॉमा है। मैं किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मर्दों से जरूर करती हूं। मर्द आखिर किस बात का घमंड करते हैं? क्या वो अपने पिता के पेट से पैदा हुए थे? उन्हें भी एक औरत ने ही जन्म दिया है।"
जजों के साथ बातचीत के दौरान साक्षी ने कहा कि उनकी जिंदगी का लक्ष्य है, "पति को दारू पीकर मारना है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सिर्फ पुरुषों से ही नहीं, बल्कि अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत है। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, "यह सब पीढ़ियों से चले आ रहे ट्रॉमा की वजह से है।"
साक्षी की परफॉर्मेंस जजों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। होस्ट समय रैना के साथ पैनल में मौजूद तनमय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा ने सर्वसम्मति से उन्हें 0 अंक दिए। इसके बाद समय रैना ने दर्शकों से भी उनकी परफॉर्मेंस को रेट करने के लिए कहा। जवाब में पूरा ऑडिटोरियम एक साथ "0...0...0" चिल्लाने लगा। इस तरह साक्षी झा इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों से शून्य अंक मिले।
एपिसोड रिलीज होते ही साक्षी की क्लिप वायरल हो गई और हजारों लोगों ने उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "भारत में फेमिनिज्म का मतलब अगर यही है, तो यह बेहद दुखद है।" दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसे फेक फेमिनिस्ट लोगों के पास कोई वास्तविक समझ नहीं होती। इनका पूरा करियर पुरुषों को नीचा दिखाने और उनसे नफरत करने पर टिका है।" एक अन्य ने लिखा, "ऐसे लोग ही असली वजह हैं कि बहुत से लोग फेमिनिज्म से नफरत करने लगते हैं।" एक यूजर ने टिप्पणी की, "यह पूरी तरह छद्म फेमिनिस्ट सोच का उदाहरण है। जबकि एक अन्य ने लिखा, “साक्षी झा को लगा कि वह 'कूल Gen Z Man-Hater' लगेंगी, लेकिन उनकी पूरी एक्टिंग बेहद क्रिंज साबित हुई।”
Samay Raina द्वारा होस्ट किया जा रहा India's Got Latent Season 2 फिलहाल Netflix और YouTube पर स्ट्रीम हो रहा है। शो का तीसरा एपिसोड रिलीज होने के बाद साक्षी झा का ऑडिशन पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।