'इट्स अगेन 14 जून..' सुशांत सिंह राजपूत से क्यों जोड़ा जा रहा संचिता उगले की मौत का कनेक्शन?

Published : Jun 15, 2026, 04:07 PM IST
sanchita ugale death

सार

Sanchita Ugale Death : संचिता उगले की मौत से आखिर क्यों चर्चा में आया सुशांत सिंह राजपूत का नाम? मौत से पहले आखिर किस बात का था इशारा?  14 जून, एक पोस्ट और फिर सदमे में पूरा परिवार... आखिर क्या है राज? मौत से पहले एक तारीख पर अटक गई थी एक्ट्रेस की दुनिया?

मुंबई. टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। बता दें कि संचिता ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच उनके चचेरे भाई ने अपनी बहन की मौत के पीछे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कनेक्शन बताया है?

संचिता की मौत पर पूरा परिवार सदमे में

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से उनका पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लेकिन एक्ट्रेस के चचेरे भाई आकाश उगले ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए बहन की सुसाइड को दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जोड़ते हुए जो खास कनेक्शन बताया है वह चौंकाने वाला है। साथ ही पुलिस की जांच के लिए भी एक क्लू दे दिया है।

क्या इसलिए संचिता ने 15 जून मौत को चुना?

संचिता के भाई आकाश ने बताया कि मेरी बहन ऐसी किसी बात से परेशान नहीं थी कि वह कितना बड़ा कदम उठाए। ना ही उस पर इंडस्ट्री में बड़े लोगों का दबाव था। हां लेकिन मेरी बहन संचिता इंस्ट्राग्राम पर एक दूसरी आई डी भी है। जिस पर कम एक्टिव रहती थी। उसमें सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो शेयर हैं। जहां उसने लिखा है ‘इट्स अगेन 14 जून’। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी। इसलिए मेरे बहन ने हो सकता है कि वह भी 14 जून को आत्महत्या का प्लान बनाया हो, लेकिन किसी तरह वह दिन टल गया और एक दिन बाद 15 जून को वह वक्त आ गया।

इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा चाहने वाले

बता दें कि संचिता की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके चाहने वाले और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और रोजाना अपनी रील शेयर करती थीं। इतना ही नहीं मौत से कुछ घंटों पहले भी उन्होंने मुस्कुराते हुए एक रील शेयर की थी। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत की खबर ने लाखों लोगों को सदमें डाल दिया। संचिता के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pritam Chakraborty: अरिजीत सिंह के बाद क्या प्रीतम भी ले रहे हैं संन्यास? क्यों वायरल हुई यह न्यूज
Sonam Kapoor: जब सोनम कपूर ने 36 साल की ऐश्वर्या राय को 'आंटी' कहा और फिर...