प्यार में मिली बेवफाई, शादी भी टूटी... बॉलीवुड की इस हसीना की अधूरी कहानी

Published : Jul 09, 2026, 12:38 PM IST
sangeeta bijlani love affairs marriage divorce personal life and bollywood career on her birthday

सार

Sangeeta Bijlani Birthday: संगीता बिजलानी 66 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 9 जुलाई 1960 में मुंबई में हुआ था। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली संगीता एक्टिंग की दुनिया में आईं। हालांकि, वे फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्च में रही।

एक दौर था जब संगीता बिजलानी का नाम बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया में खूब चर्चा में रहता था। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी खूबसूरती से पहचान बनाई, लेकिन उनका फिल्मी करियर उम्मीदों के मुताबिक सफल नहीं हो सका। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही। सलमान खान के साथ उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त पर ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद संगीता ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की, हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। अफेयर, अधूरी शादी, तलाक और करियर के उतार-चढ़ाव ने संगीता की जिंदगी को हमेशा चर्चा में बनाए रखा। आइए, जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें...

66 साल की हुई संगीता बिजलानी

66 साल की संगीता बिजलानी ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की और न ही वे अपने दम पर कोई हिट फिल्म दे पाई। हालांकि, वे कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा जरूर रहीं। फिल्मों से ज्यादा बी-टाउन में उनके अफेयर्स के किस्से सुर्खियों में रहे। आपको बता दें कि संगीता का सबसे पहले दिल सलमान खान पर आया। 10 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद शादी करने का फैसला किया। सलमान के घरवालों को संगीता पसंद थी। दोनों की शादी की डेट फिक्स हुई और कार्ड तक छप गए। लेकिन इसी बीच संगीता का शक हुआ कि सलमान उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन्होंने सलमान को सोमी अली के साथ रंगे हाथों पकड़ा और आखिरकार शादी तोड़ दी। सलमान से अलग होने के बाद संगीता बुरी तरह टूट गईं। फिर उनकी लाइफ में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 1996 में दोनों ने की। 14 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इस तलाक के बाद से संगीता अकेले ही रह रही हैं।

संगीता बिजलानी का बॉलीवुड करियर

संगीता बिजलानी ने 1980 में फैमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता और 1988 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उनकी डेब्यू फिल्म कातिल थी। फिल्म में उनके लीड हीरो आदित्य पंचोली थे। 1989 में वे फिल्म हथियार में नजर आईं। हालांकि, उनकी शुरुआती दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई। 1989 में ही संगीता की किस्मत चमकी और उन्हें मल्टी स्टारर फिल्म त्रिदेव में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके हीरो जैकी श्रॉफ थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद वे गुनाहों का देवता, हातिम ताई, जुर्म, योद्धा, खून का कर्ज, इज्जत, तहकीकात, गेम, नंबरी आदमी, विष्णु देवा, गुनेहगार कौन जैसी फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 1996 में आई फिल्म निर्भय में नजर आईं थीं।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

देश की इकलौती बिग बजट फिल्म, जिसने पहले दिन की थी लागत से डेढ़ गुना कमाई, हुई थी 1000 करोड़ पार
रणवीर नहीं अब आदित्य धर इस स्टार के साथ बनाएंगे मूवी, जानें नया 'धुरंधर' कौन?