Bigg Boss 7 Fame Sangram Singh के हाथ लगा यह ब्रांड, फैन्स को दिया खास मैसेज

Published : Mar 16, 2026, 02:40 PM IST
Sangram Singh supports organic food initiative Gir Vegiz

सार

कंट्रोर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुके रेसलर संग्राम सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में लॉन्च हुए ब्रांड ‘गिर वेजिज’ का एम्बेसडर बनाया गया है। इस मौके पर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संग्राम ने पारंपरिक खेती की ओर लौटने और ओरगेनिक तरीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान-उद्यमी शैलेश जारिया ने अपने ऑर्गेनिक ब्रांड ‘गिर वेजिज’ की शुरुआत की। इस मौके पर MMA फाइटर और अभिनेता संग्राम सिंह भी मौजूद रहे, जिन्हें इस ब्रांड का एम्बेसडर बनाया गया है। जारिया ने कहा कि मिलावटी और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों की वजह से कैंसर, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए उनका उद्देश्य पारंपरिक खेती को ऑर्गेनिक तरीके से बढ़ावा देकर लोगों तक शुद्ध भोजन पहुंचाना है। संग्राम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज की शहरी जिंदगी में लोगों को प्राकृतिक और ताजा भोजन की ओर लौटना चाहिए।

'मिलावटी खाना धीमा ज़हर'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शैलेश जारिया ने कहा कि आज के समय में मिलावटी और रासायनिक पदार्थों से भरे खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं बाजार से फल-सब्जियां खरीदने जाता था तो अक्सर सोचता था कि हम खाना खरीद रहे हैं या धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर। तभी विचार आया कि हमारी पारंपरिक खेती को ऑर्गेनिक तरीके से विकसित कर लोगों तक शुद्ध और स्वस्थ भोजन पहुंचाया जाए।" जारिया के अनुसार ‘गिर वेजिज’ का उद्देश्य खेत से सीधे घर तक ताजे और केमिकल मुक्त फल-सब्जियां पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

शुद्ध भोजन की ओर लौटना जरूरी : संग्राम सिंह

कार्यक्रम में मौजूद संग्राम सिंह ने इस पहल की सराहना की और कहा कि आज की तेज रफ्तार शहरी जिंदगी में लोग प्राकृतिक भोजन से दूर होते जा रहे हैं।उन्होंने कहा, “बचपन में हम पेड़ों से सीधे फल तोड़कर खाते थे, लेकिन शहरों में वह अनुभव खत्म हो गया है। जब शैलेश जारिया ने मुझे अपने ऑर्गेनिक फार्म का आइडिया बताया और खेत से सीधे घरों तक ताजे फल-सब्जियां पहुंचाने की बात कही, तो मुझे यह पहल बेहद सकारात्मक लगी।” संग्राम सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद फार्म के फल चखकर देखे हैं और उनकी गुणवत्ता काफी अच्छी है।

गौरतलब है कि Uvaa जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर और 'बिग बॉस 7' जैसे रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आए संग्राम सिंह जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय MMA मुकाबले में भी उतरने वाले हैं। 5 अप्रैल 2026 को वह अर्जेंटीना में ‘समुराई फाइट लीग’ के तहत फ्रांस के एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मुकाबला लड़ेंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान की Galwan का बदल गया नाम, पोस्टर में देखें अब क्या हो गया फिल्म का टाइटल
Dhurandhar के मेकर्स ने पाकिस्तानी को क्यों दिए लाखों रुपए? 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले बड़ा खुलासा