डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर से चमके संजय दत्त की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का जबरदस्त रोल प्ले किया है। फिल्म से हटकर बात करें तो संजय मुंबई के पाली हिल्स पर फैमिली के साथ एक आलीशान बंगले में रहते हैं। देखें फोटोज…
संजय दत्त का आलीशान बंगला मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल्स पर स्थित है, जिसे इंपीरियल हाइट्स के नाम से जाना जाता है। ये बंगला अंदर से दिखने में महल जैसा है।
27
संजय दत्त के बंगले में मार्बल फ्लोरिंग
संजय दत्त के इस बंगले में मार्बल फ्लोरिंग की गई है। पूरे बंगले के हर कमरे को बहुत की करीने से सजाया गया है। अंदर से ये बेहद आलीशान और शानदार दिखता है।
बताया जाता है कि संजय दत्त के इस बंगले की कीमत करीब 40 करोड़ है। इसके इंटीरियर पर उन्होंने खास ध्यान दिया है और अंदर की सजावट पर उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किए।
47
बहुत बड़ा है संजय दत्त के बंगले का लिविंग एरिया
कहा जाता है कि संजय दत्त के बंगला का लिविंग रूम इतना बड़ा है कि यहां आराम से 50 लोग जमा होकर पार्टी कर सकते हैं। बता दें कि संजय को पार्टीज का बहुत शौक है।
57
संजय दत्त के बंगले का शानदार इंटीरियर
संजय दत्त के बंगले का डाइनिंग एरिया भी काफी बड़ा है। इसे सफेद पत्थर की बुद्ध की मूर्ति और लाल रंग के शेड्लियर्स से सजाया गया है, जिससे ये और ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।
67
रॉयल लुक वाला है संजय दत्त का बंगला
संजय दत्त के बंगले के लिविंग एरिया को खूबसूरती से डिजाइन करते हुए रॉयल लुक दिया है। लिविंग रूम में काले रंग के शानदार सोफे लगे हैं। दीवार पर सुनील दत्त और नरगिस की फोटोज लगी हैं।
77
स्टाइलिश है संजय दत्त का बंगला
संजय दत्त के बंगले की पहली मंजिल पर लिविंग एरिया और डाइनिंग बनाया गया है। ऊपर की मंजिल पर बेडरूम बना है। इस घर की सीढ़ियों को बहुत ही अलग तरीके से डिजाइन की गई हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।