'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!

Published : Oct 31, 2026, 02:27 PM IST
Sanjay Gupta Wife Anuradha Post

सार

Sanjay Gupta Death: संजय गुप्ता के निधन से कुछ घंटे पहले पत्नी अनुराधा लेखी ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की थीं। उनके कोट्स और पोस्ट अब लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। 57 साल की उम्र में उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने दावा किया है कि गुप्ता अपने घर में मृत मिले और उनके सिर पर चोट के निशान पाए। वहीं पुलिस ने मामला अर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता की इंस्टाग्राम स्टोरी ध्यान खींच रही हैं। आखिर पति की मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी स्टोरीज में क्या लिखा था? जानिए यहां पूरी कहानी...

  • संजय गुप्ता की मौत से कुछ घंटे पहले पत्नी अनुराधा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अंग्रेजी कोट शेयर किया, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, "हमेशा यह भरोसा रखें कि कुछ बढ़िया होने वाला है। जब आपको किसी तरह के दिलासे की ज़रुरत होगी, वो मिल जाएगा।" संभवतः उस वक्त तक वे इस बात से अनजान थीं कि उन्हें जिंदगी की सबसे बुरी खबर मिलने वाली है।
  • अनुराधा ने इसके बाद एक अन्य स्टोरी में अंग्रेजी में एक जोक शेयर किया। इसका अनुवाद है, "पहले एक कपल ट्रेन में आपस में बहस कर रहा था। तभी महिला ने कहा, "आगे बढ़ो और अपनी आंखें खोलो, हो सकता है तुम्हे अपना दिमाग मिल जाए।"
  • अनुराधा ने इसके आगे एक और स्टोरी लगाई, जिसमें लिखा था, "Word Of the Day 'Subitichious' Ooooooo...How I Love Instagram." इसमें इस्तेमाल हुए शब्द 'Subitichious' एक वायरल इंटरनेट स्लैग है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब आपको किसी पर शक हो कि वह भरोसे के लायक नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस शब्द का अर्थ धोखेबाज या नकली इंसान होता है।"

यह भी पढ़ें : नहीं रहे ' शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, जानिए कैसे हुआ 57 की उम्र में निधन?

  • एक अन्य स्टोरी में अनुराधा ने लिखा, "लड़कियों, इस हैलोवीन चुड़ैल या वैम्पायर बनकर तैयार होने की जरूरत नहीं है। बस आत्मविश्वास से भरी, कामयाब, नारीवादी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर पहुंच जाओ। यकीन मानो, इतना ही कई पीढ़ियों से असुरक्षा में जी रहे पुरुषों को डराने के लिए काफी है। बॉस वुमन का जादू!" इसके बाद उन्होंने दो अन्य स्टोरीज भी लगाईं। खास बात यह है कि ये आखिरी की तीन स्टोरीज उन्होंने 31 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजे लगाईं।

संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा के बारे में

अनुराधा लेखी की शादी संजय गुप्ता से उस वक्त हुई थी, जब वे 22 साल की थीं। हालांकि, 6 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। लेकिन बाद में कपल ने दोबारा शादी की। (पढ़ें संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा गुप्ता के बारे में सबकुछ)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानियों को पर्दे पर किया जिंदा, इतने गैंगस्टर्स पर फिल्म बना गए संजय गुप्ता
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?