सारा अली खान ने बताया पापा सैफ अली खान का सच, बोलीं- कभी नहीं दिलाया फिल्मों में काम

Published : Oct 28, 2026, 03:32 PM IST

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्मों में काम पाने में सारा को सैफ का साथ मिला होगा। जिसका जवाब अदाकारा ने खुद दिया है। आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

PREV
15

बॉलीवुड में नेपोटिज्म लेकर अक्सर बहस होती रहती है। स्टार किड्स को जहां फिल्मी दुनिया में आसानी से मौके मिलने की बात कही जाती है, वहीं उनके काम और काबिलियत पर भी सवाल उठते हैं। अब सारा अली खान ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।

25

सैफ अली खान ने नहीं दिलाया फिल्मों में काम: सारा

सारा अली खान ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और फैमिली बैकग्राउंड पर बात की।उन्होंने कहा कि वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ पली-बढ़ीं। उनके पिता सैफ ने कभी भी ऑफिस में जाकर काम मांगने या कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करने जैसे काम नहीं किए।सारा ने बताया कि जब उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) को लेकर परेशानी आई, तब उन्होंने उस स्थिति को खुद संभाला।

35

नेपोटिज्म पर क्या बोलीं सारा अली खान?

सारा ने माना कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी होने से उन्हें कुछ फायदे मिले। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उन्हें ऐसे मौके और पहचान मिली, जिनके लिए कई नए कलाकार लंबे समय तक स्ट्रगल करते हैं। हालांकि, सारा को इस बात से आपत्ति है कि नेपोटिज्म की बहस में स्टार किड्स की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने नहीं तय किया कि हमारा जन्म किस परिवार में होगा।

45

‘केदारनाथ’ के दौरान खुद संभाली परेशानी

सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्माण और शूटिंग को लेकर कंट्रोवर्सी हुआ था। सारा के मुताबिक, उस समय आई परेशानी को उन्होंने खुद संभाला।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों का कैलेंडर जारी, अक्षय कुमार से एकता कपूर तक, जानें कौन कब देगा पार्टी?

55

सारा अली खान का वर्क प्रोफाइल

सारा की हालिया रिलीज ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) है, जो 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस स्पाई कॉमेडी फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई हैं।

और पढ़ें: Udta Teer Collection Day 5: आसान नहीं 'उड़ता तीर' की डगर, 5 दिन में बस इतनी लागत वसूल कर पाई!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories