
भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपनी तस्वीरों और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। किसी इवेंट या फंक्शन में उनकी मौजूदगी हो, तो उनका फैशन और अंदाज लोगों का ध्यान खींच लेता है। अब सारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका एलिगेंट और रॉयल साड़ी लुक है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आ रहा है। साड़ी में सारा का अंदाज काफी एलिगेंट और रॉयल दिख रहा है।
सारा ने अपनी साड़ी के साथ ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज पहना है। उन्होंने इसे पेस्टल ग्रीन कत्थन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पेयर किया। साड़ी और ब्लाउज को तिल्फी (Tilfi) ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट के साथ सारा ने अपने लुक को बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है।
सारा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को और खास बनाने के लिए गोलूभाई बडालिया डायमंड का स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस पहना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कफ ब्रेसलेट भी कैरी किया। उनकी ज्वेलरी साड़ी के साथ काफी अच्छी तरह मैच कर रही थी और पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी।
सारा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों को लो बन में बांधा और आगे कुछ लटों को खुला रखा। इससे उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच मिला। हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए सारा कैमरे के सामने अलग-अलग स्टाइलिश पोज देती नजर आईं। उनकी तस्वीरों में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मॉडर्न स्टाइल की झलक भी देखने को मिली।
सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान भी लोगों का ध्यान खींच रही है। फैंस उनके रॉयल साड़ी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। सारा के एलिगेंट अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।