Saumya Tandon Latest Photo: 'धुरंधर' और 'भाभी जी घर पर हैं' में सशक्त भूमिका निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों में बस गई हैं। हाल ही में अदाकारा ने स्कर्ट-टॉप में अपना यंग लुक फ्लॉन्ट किया।
'भाभी जी घर पर हैं' में गोरी मैम का किरदार निभाकर और 'धुरंधर' में उल्फत रहमान बनकर सौम्या करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। 41 साल की अदाकारा आज भी 30 की लगती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला और वायरल हो गईं। उनका स्टाइलिश और एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
25
सौम्या टंडन का लेटेस्ट लुक
सौम्या टंडन रेड प्रिंटेड टॉप और हल्के नीले रंग की फ्रिल स्कर्ट में नजर आ रही हैं। कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए उनका नेचुरल लुक तस्वीर की सबसे बड़ी खासियत बन गया है। बिना किसी ओवरड्रामेटिक स्टाइल के भी सौम्या का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
35
सौम्या का फैशन सेंस है जबरदस्त
सौम्या टंडन हमेशा से अपने फैशन सेंस और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। वह उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो ट्रेंड्स को फॉलो करने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाए रखती हैं। उनका लुक फैंस को काफी पंसद आ रहा है। अबतक उनके फोटो को 78K से ज्यादा लाइक मिल चुकी है।
45
‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिली पहचान
'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाकर सौम्या ने घर-घर में पहचान बनाई थी। शो छोड़ने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या टंडन पिछले कुछ समय से टीवी धारावाहिकों से दूर हैं। वो बड़े पर्दे की तरफ रुख चुकी हैं।'धुरंधर' के बाद वो सूरज बड़जात्या की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) में नजर आएंगी। इसके अलावा वो ओटीटी पर भी नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।