
शाहरुख खान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उम्मीद थी कि 2 नवंबर की रात कुछ खास देखने को मिलेगा। उनकी यह उम्मीद तब और बढ़ गई, जब मन्नत के बाहर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई। आखिरकार आधी रात को इंतजार खत्म हुआ और शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ से पहला गाना रिलीज कर दिया गया। इसमें बादशाह दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आए। गाने की झलक ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज करके फैंस को खास तोहफा दिया। इस रोमांटिक गाने को समुद्र किनारे फिल्माया गया है, जहां शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ गाने में एक्शन और इमोशन का तड़का भी देखने को मिलता है। शाहरुख कभी दीपिका के साथ रोमांस करते दिखते हैं, तो कभी दमदार एक्शन और भावुक अंदाज में नजर आते हैं। गाने की रिलीज के बाद दर्शकों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
शाहरुख के जन्मदिन पर ‘किंग’ से जुड़े सरप्राइज की तैयारी पहले ही शुरू हो गई थी। मन्नत के बाहर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर फिल्म का पोस्टर दिखाई दिया। इसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि जन्मदिन की रात कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर या गाने की झलक सामने आने की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। अब पहला गाना रिलीज होने के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
Yeh Daur Ishq ka Naseeb Waalon ko milta hai... Jahan Barood ki Khushboo mein Gulab khilta hai...
Of Love and other Battles....
This December, #LoveLikeAKing
#TuMilJaaye song out now! #KING in cinemas 24.12.26
https://t.co/GQfYaDY2Cx
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
दीपिका पादुकोण कई बार शाहरुख खान के साथ अपने खास रिश्ते और उनकी फिल्मों में साथ काम करने के अनुभव को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्हें शाहरुख अपना लकी चार्म लगते हैं, क्योंकि दोनों ने जब-जब साथ काम किया, उनकी जोड़ी को दर्शकों का शानदार प्यार मिला। दीपिका ने 2007 में शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ समेत कई फिल्मों में साथ नजर आए। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ने के बाद दीपिका ने शाहरुख की ‘किंग’ का हिस्सा बनने का ऐलान किया था।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। क्रिसमस के मौके पर आने वाली इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि शाहरुख करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें पिछली बार 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।