शाहरुख खान को लगा था फिल्मों में आने में देर हो गई, तब मां की 1 इच्छा ने बदल दिया सबकुछ

Published : Oct 13, 2026, 01:34 PM IST

Shah Rukh Khan mother Last Wish: 1991 में उनकी मां लतीफ फातिमा खान का निधन हो गया। उसी के बाद शाहरुख का मन बदला। उन्होंने कहा कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और मां हमेशा चाहती थीं कि बेटा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए।

PREV
15
शाहरुख खान को लगा था फिल्मों में आने में देर हो गई, तब मां की 1 इच्छा ने बदल दिया सबकुछ

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। किंग खान के नाम से दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो खुद फिल्मों में आने को लेकर बहुत हिचकिचा रहे थे? 1991 की एक पुरानी इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कभी लगाव नहीं रहा। बल्कि कई बार तो सुनकर ही बेचैनी होती थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी। टीवी पर वो पहले से सफल थे, लेकिन फिल्मों के बारे में उनका नजरिया बिल्कुल अलग था। मां की इच्छा ने ही उन्हें ये रास्ता चुनने पर मजबूर किया।

फिल्मों से दूर रहने की सोच

शाहरुख ने उस पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया कभी पसंद नहीं आई। वो कहते थे कि जब भी इंडस्ट्री के तरीकों के बारे में सुनते तो मन खराब हो जाता। आखिरी चीज जो वो चाहते थे वो थी इस दुनिया का हिस्सा बनना। उस समय तक उन्होंने चमत्कार (तब घोस्ट मेरा दोस्त नाम से), दिल आशना है और किंग अंकल जैसी फिल्मों पर साइन कर लिया था। लेकिन दीवाना अभी साइन नहीं हुई थी, जो उनकी पहली रिलीज फिल्म बनी।

25
मां की इच्छा ने बदला फैसला

1991 में उनकी मां लतीफ फातिमा खान का निधन हो गया। उसी के बाद शाहरुख का मन बदला। उन्होंने कहा कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और मां हमेशा चाहती थीं कि बेटा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए। शायद अब बहुत देर हो चुकी है, लेकिन फिर भी वो मां के लिए ये कर रहे हैं। दिल्ली के घर में रहना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि हर चीज मां की याद दिलाती थी। इसलिए वो बॉम्बे शिफ्ट होना चाहते थे और काम में खुद को व्यस्त रखना चाहते थे।

35
एक्टिंग सीखने का अपना तरीका

उस इंटरव्यू में शाहरुख ने एक्टिंग के बारे में भी अपनी सोच बताई थी। वो फॉर्मल क्लासेस में विश्वास नहीं करते थे। कहते थे कि खराब एक्टर्स को देखकर सीखते हैं कि वो कहां गलती करते हैं। आशा चंद्रा या रोशन तनेजा की क्लास में जाने का ख्याल भी नहीं। बल्कि वो खुद उन्हें कुछ सिखा सकते हैं। उनका मानना था कि एक्टिंग अंदर से आनी चाहिए, सिखाई नहीं जा सकती। अभ्यास से सुधरती है और गलतियों से सीख मिलती है।

45
टीवी से फिल्मों तक का सफर

शाहरुख उस समय टीवी के सफल एक्टर थे। फौजी और सर्कस जैसे शोज से पहचान बन चुकी थी। फिल्मों में आने का फैसला मां की याद में लिया। दीवाना से डेब्यू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज तीन दशक बाद वो अंतरराष्ट्रीय स्टार हैं। उनकी अगली बड़ी फिल्म किंग है, जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है और 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

55
मां की याद और सफलता का रिश्ता

शाहरुख की सफलता के पीछे मां की इच्छा का कितना बड़ा हाथ है, ये पुराना इंटरव्यू याद दिलाता है। जो लड़का फिल्मों से दूर भागना चाहता था, वही आज करोड़ों दिलों पर राज करता है। मां की एक इच्छा ने न सिर्फ उनका करियर बदला बल्कि बॉलीवुड का इतिहास भी बदल दिया। आज जब शाहरुख स्क्रीन पर नजर आते हैं तो लगता है कि मां की वो ख्वाहिश पूरी हो गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories