
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के अंदर क्रेजीनेस बढ़ता जा रहा है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को फिल्म का नया पोस्टर सामने आया, जिसमें शाहरुख का अंदाज एक साथ खतरनाक और रोमांटिक नजर आ रहा है। हाथ में बंदूक, होंठों के बीच गुलाब और चेहरे पर चोटिल-से तेवर उनके किरदार को अलग पहचान दे रहे हैं।
‘किंग’ के नए पोस्टर में शाहरुख खान के हाथ में बंदूक है और उनके होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में आग की लपटें दिखाई देती हैं, जो उनके किरदार के खतरनाक अंदाज को और उभारती हैं। गुलाब और कैप्शन रोमांटिक पक्ष की ओर भी इशारा करते हैं।
शाहरुख खान ने पोस्टर के साथ जो लाइन शेयर की, वह तेजी से चर्चा में आ गई है। कैप्शन में किंग खान ने लिखा,'आज फिर याद आया, कातिल नहीं..आशिक हूं (aj phir yaad aaya...Qaatil nahi… Aashiq hoon…)।' इस पोस्टर को देखकर फैंस खासे उत्साहित है। वो तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। करीना कपूर शाहरुख खान के पोस्टर को देखकर हार्ट और फायर इमोजी शेयर की। वहीं फैंस ने लिखा कि किंग इज बैक। वहीं, कुछ लोग शाहरुख खान और सुहाना को एक साथ देखने को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।
शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस से ठीक पहले आने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इससे पहले वह शाहरुख के साथ ‘पठान’ में काम कर चुके हैं। ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं।
‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर नजर आएंगे।
और पढ़ें: सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फ़िल्में देने वाले टॉप 5 स्टार कौन? इनमें एक 61 तो एक 75 साल का
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।