खबर है कि फराह खान अपनी फिल्म मैं हूं ना का सीक्वल बनाने जा रही और इसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख डबल रोल प्ले करेंगे, इससे पहले भी वे कुछ मूवीज में ऐसा किरदार निभा चुके हैं। जानते हैं इसके बारे में…
शाहरुख खान की 2023 आई फिल्म जवान वे डबल रोल में नजर आए थे। ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 करोड़ का बिजनेस किया था।
28
फिल्म फैन
2016 में आई फिल्म शाहरुख खान की फिल्म फैन में भी उनका डबल रोल था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 105 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 182.33 करोड़ का कारोबार किया था।
2011 में आई शाहरुख खान की फिल्म रा वन में भी वे डबल रोल में नजर आए थे। 130 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 207 करोड़ का बिजनेस किया था। ये बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही थी।
48
फिल्म ओम शांति ओम
फिल्म ओम शांति ओम 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें भी शाहरुख खान का डबल रोल था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 40 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 152 करोड़ का कारोबार किया था।
58
फिल्म डॉन
शाहरुख खान के डबल रोल वाली फिल्म डॉन 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसका बजट 38 करोड़ था और इसने 106.34 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।
68
फिल्म पहेली
2005 में आई फिल्म पहेली में भी शाहरुख खान का डबल रोल था। हालांकि, ये सस्पेंस रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इसका बजट 14 करोड़ था और इसने 32 करोड़ कमाए थे।
78
फिल्म डुप्लीकेट
1998 में आई फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई थी। इसका बजट 9.5 करोड़ था और इसने 21.49 करोड़ का बिजनेस किया था।
88
फिल्म करन अर्जुन
शाहरुख खान ने जिस फिल्म में सबसे पहले डबल रोल प्ले किया था, वो थी करन अर्जुन। 1995 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। इस फिल्म को 6 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 43 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।