
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक बयान सोशल मीडिया पर बड़े विवाद की वजह बन गया है। शो के एक वायरल क्लिप में शिल्पा, साथी कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी की नकल करते हुए उनकी निजी जिंदगी पर कमेंट करती नजर आती हैं। इस क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के कमेंट को अनुचित और निजी सीमा लांघने वाला बताया। हालांकि, इस विवाद पर अब तक न तो शिल्पा शिंदे और न ही शिवांगी जोशी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप में शिल्पा शिंदे, श्रीया कालरा के कहने पर शिवांगी जोशी की नकल करती दिखाई देती हैं। इस दौरान उन्होंने शिवांगी की निजी जिंदगी को लेकर कुछ पर्सनल कमेंट किए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कई दर्शकों ने इसे अनुचित बताते हुए आलोचना की।
क्लिप में श्रीया कालरा पहले मजाकिया अंदाज में हर्षद चोपड़ा की नकल करते हुए कहती हैं, "अरे यार, मेरा कोई ऐसा बड़ा सीक्रेट है भी नहीं। मैं कितनी जोर से एक्टिंग करूं?" इसके बाद शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी की नकल करते हुए कहती हैं, "मैं तो बहुत मासूम हूं। मुझे तो कुछ भी नहीं पता। मैं वर्जिन हूं। मैं तो शादी के बाद भी नहीं करूंगी।" यही कमेंट सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया।
वायरल वीडियो के बाद कई यूजर्स ने शिल्पा शिंदे की आलोचना की।एक यूजर ने लिखा, "शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी का मजाक उड़ा रही हैं? सच में? आपको लोगों की निजी जिंदगी पर कमेंट करने से पहले खुद पर भी नजर डालनी चाहिए। अब समय है कि आप मैच्योरिटी दिखाएं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "शिल्पा, आप आखिर कितना नीचे गिरेंगी? हर दिन एक नई हद पार कर रही हैं।"
Sorry Miss Shreya Kalra and Shilpa Shinde, this is not how you operate on a global platform like Netflix. Please learn some grace from Shivangi Joshi #ShivangiJoshi #ShilpaShinde #LockUpp2 #ShreyaKalra pic.twitter.com/JnkE58n9oJ
— Abhishek Ranjit (@AbhishekRanji13) July 13, 2026
एक अन्य प्रतिक्रिया में लिखा गया, "श्रीया कालरा और शिल्पा शिंदे, नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक मंच पर इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। शिवांगी जोशी से थोड़ी गरिमा सीखिए।" एक यूजर ने लिखा, "किसी लड़की की निजी जिंदगी पर इस तरह की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। दोनों को इस बात पर शर्म आनी चाहिए।" एक अन्य पोस्ट में कहा गया,"आप कौन होती हैं यह टिप्पणी करने वाली कि शिवांगी की निजी जिंदगी कैसी है? यह बेहद निम्न स्तर की बात है।"
वायरल क्लिप में शिल्पा शिंदे ने यह भी दावा किया कि शिवांगी जोशी अपने कई सह-कलाकारों के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।