श्वेता तिवारी का जन्मदिन उनकी चमकती तस्वीरों से कहीं ज्यादा बड़ी कहानी सामने लाता है। कम उम्र में कमाई, ‘प्रेरणा’ बनकर मिली शोहरत, बिग बॉस की ऐतिहासिक जीत और दो रिश्तों के टूटने तक—उनकी जिंदगी में ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।
श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था और बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। एक्टिंग में दिलचस्पी भी काफी कम उम्र से थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र में कमाना शुरू कर दिया था, यानी ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले ही उनके जीवन में जिम्मेदारियां दस्तक दे चुकी थीं। श्वेता के मुताबिक़, पहली कमाई महज 500 रुपये महीने थी। रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनके पास लगभग 90 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
27
स्कूल के एक कॉम्पिटिशन से मिला एक्टिंग का रास्ता
श्वेता का एक्टिंग करियर किसी फिल्मी परिवार की वजह से शुरू नहीं हुआ। एक स्कूल प्रतियोगिता के दौरान उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी और यहीं से उनके लिए एक्टिंग के मौके खुलने लगे। थिएटर से शुरुआत के बाद उन्होंने टीवी की तरफ कदम बढ़ाया। छोटे-छोटे शुरुआती कामों से आगे बढ़ते हुए श्वेता ने खुद के लिए इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनानी शुरू कर दी।
37
‘कसौटी जिंदगी की’ ने बदल दी पूरी पहचान
साल 2001 में शुरू हुआ ‘कसौटी जिंदगी की’ श्वेता तिवारी के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। ‘प्रेरणा’ के किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई और उनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। लेकिन इस शो की सफलता के पीछे जबरदस्त मेहनत भी थी। श्वेता ने बाद में बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने कभी-कभी 72 घंटे लगातार काम किया था।
47
पहली शादी, पलक और रिश्ते का दर्दनाक अंत
श्वेता ने 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की बेटी पलक तिवारी का जन्म 2000 में हुआ। बाद में श्वेता ने रिश्ते में घरेलू हिंसा और परेशान किए जाने के आरोप लगाए। दोनों 2007 में अलग हुए और उनका तलाक 2012 में हुआ। श्वेता ने बाद में बताया कि बेटी के भविष्य और परिवार के दबाव के कारण वह लंबे समय तक फैसला लेने को लेकर भावनात्मक रूप से उलझी रहीं।
57
दूसरी शादी और बेटे रेयांश की एंट्री
श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की। दोनों करीब तीन साल डेट कर चुके थे। 2016 में उनके बेटे रेयांश का जन्म हुआ। लेकिन कुछ ही साल बाद इस रिश्ते में भी तनाव की खबरें सामने आने लगीं। 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की और दोनों अलग हो गए। श्वेता ने अभिनव पर बेटी पलक के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया था। बाद के इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने रिश्तों में धोखे का सामना किया।
67
बिग बॉस 4’ जीतकर रचा अलग रिकॉर्ड
टीवी स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकीं श्वेता ने 2010 में ‘बिग बॉस 4’ में हिस्सा लिया। शो के दौरान उनकी पॉपुलैरिटी और मजबूत हुई और वे ‘बिग बॉस’ जीतने वाली पहली महिला कंटेस्टेंट बनीं।
77
टीवी से फिल्मों तक… अब श्वेता तिवारी की नजर किन नए प्रोजेक्ट्स पर?
श्वेता तिवारी की हालिया ऑन-स्क्रीन मौजूदगी फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में रही, जो 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई। इसमें उन्होंने सुशीला का किरदार निभाया। आगे उनकी लिस्ट में ‘द पर्पल स्कार्फ’ और वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।