Sonal Chauhan Stuck In Dubai: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुबई में फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान वहां फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।
'जन्नत' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वे दुबई में फंसी हुई हैं। फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड होने से उनकी भारत वापसी का कोई साफ़रास्ता नहीं है। हालात को देखते हुए उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई।
25
सोनल चौहान की PM मोदी से गुहार
सोनल चौहान ने अपनी स्टोरी में पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा है, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है। मैं सुरक्षित घर लौटने में मदद के लिए सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग की मांग करती हूं।”
35
सोनल चौहान की भारत सरकार से भावुक अपील
38 साल की सोनल चौहान ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा है, "सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से किसी भी सहायता और मार्गदर्शन के लिए मैं आभारी रहूंगी। इसके साथ उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया, दुबई के आधिकारिक हैंडल्स को टैग भी किया है। सोनल की यह अपील तेजी से वायरल हो रही है।
45
पीवी सिंधु भी दुबई में फंसीं
सोनल चौहान ही नहीं, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। वे बर्मिंघम में होने वाले All England Open खेलने जा रही थीं। दुबई उनका ट्रांजिट स्टॉप था, लेकिन एयरपोर्ट ऑपरेशन सस्पेंड होने से आगे की यात्रा रुक गई।
55
दुबई में एयरपोर्ट ऑपरेशन सस्पेंड क्यों?
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले के बाद हालात बिगड़ गए। जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र के कई शहरों में धमाकों की खबरें आईं। Dubai International Airport को आंशिक नुकसान पहुंचने और एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी वजह से भारतीय सेलेब्रिटीज समेत कई यात्री दुबई में फंस गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।