बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उनके और पति आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे का जन्म हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स बधाइयों की बारिश कर रहे हैं।
40 साल की सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने फैंस और चाहने वालों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा।
26
सोनम-आनंद का दिल छू लेने वाला मैसेज
सोनम और आनंद ने अपने साझा मैसेज में लिखा, "अपार कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम आज, 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खूबसूरत तरीके से भर गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत कर बेहद खुश है और हम इस नई जिंदगी के लिए खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और सुकून से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस नए सफर की शुरुआत के लिए आभारी हैं। ढेर सारा प्यार। सोनम, आनंद और वायु।”
36
नाना बनने की ख़ुशी में उछल पड़े अनिल कपूर
वेटरन एक्टर अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा के घर बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट में लिखा है, "और बस ऐसे ही... मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। मेरे नन्हे, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, तुम पहले से ही बेहद प्यार किए जा रहे हो। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पता है कि तुम शानदार बड़े भाई साबित होगे। सोनम और आनंद, धन्यवाद... नाना का दिल खुशियों से भर गया है। मेरे बच्चे, इस खूबसूरत पागलपन में स्वागत है—एक ऐसे सफर में, जो जिंदगीभर प्यार से भरा रहेगा।"
46
सोनम-आनंद को सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
खुशखबरी सामने आते ही इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं दीं। इनमें करीना कपूर, काजोल, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा, जोया अख्तर, काजल अग्रवाल, काजल अग्रवाल, वाणी कपूर, ऋचा चड्ढा और हुमा कुरैशी जैसे नाम शामिल हैं।
56
2015 से शुरू हुई सोनम- आनंद की लव स्टोरी, 2018 में की शादी
सोनम और आनंद की लव स्टोरी 2015 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए शुरू हुई थी। मुंबई और लंदन के बीच लंबी दूरी के रिश्ते ने धीरे-धीरे मजबूत रूप लिया और 8 मई 2018 को दोनों ने मुंबई में सिख रीति-रिवाजों से शादी कर ली। अगस्त 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु कपूर आहूजा का वेलकम किया था। अब दूसरे बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार चार लोगों का हो गया है।
66
पिछली बार 'ब्लाइंड' में दिखी थीं सोनम कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को पिछली बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। जियो सिनेमा पर रिलीज हुई इस फिल्म को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले थे। फिलहाल वे फैशन वर्ल्ड में एक्टिव हैं, लेकिन उनकी अगली फिल्म का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।