एक-दो-तीन नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन के AA22xA6 में होंगे इतने रोल, पढ़ें हर किरदार की डिटेल

Published : Jul 13, 2025, 01:27 PM IST
allu arjun to play four roles in film aa22xa6

सार

Allu Arjun Film AA22 X A6: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म से जुड़ी अपडेट्स आए दिन सामने आ रही है। इसी बीच फिल्म में अल्लू अर्जुन कितने किरदार निभाएंगे, इसकी जानकारी सामने आई है। 

Allu Arjun Film AA22XA6 Latest Update: 2024 में फिल्म पुष्पा 2 से बॉक्स ऑफिस धमाका करने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी AA22XA6 है, जिसे जवान के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) निर्देशित कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की भी एंट्री हो गई, जिसे सुनकर फैन्स काफी क्रेजी नजर आए। अब मूवी से जुड़ी एक धमाकेदार ताजा जानकारी सामने आई है। नई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन 1-2 नहीं बल्कि 4-4 रोल प्ले करते नजर आएंगे। हालांकि, पहले बताया गया था कि मूवी में उनका ट्रिपल रोल होगा।

फिल्म AA22XA6 में कितने किरदार निभाएंगे अल्लू अर्जुन?

डायरेक्टर एटली कुमार अपनी फिल्म AA22XA6 पर जोरों पर काम कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के रोल को लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। इस साइंस-फी एपिक मूवी में अल्लू अर्जुन का रोल सबसे अहम है। ताजा जानकारी की मानें फिल्म में उनके किरदारों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि वे चार किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसमें एक दादा, एक पिता और दो बेटों के रोल होंगे। इसके अलावा ये भी चर्चा है कि फिल्म दो पैरेलर यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। हालांकि, निर्माताओं द्वारा इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि ये पहले बनी किसी भी फिल्म से एकदम अलग होगी और इस पर वर्ल्ड क्लास एक्सपर्ट काम करेंगे। सन पिक्चर्स ने कुछ समय पहले इस फिल्म से जुड़ा एक अनाउसमेंट वीडियो जारी किया था। इसमें फिल्म पर काम करने वाले कई एक्सपर्ट्स ने स्क्रिप्ट के बारे में अपने विचार शेयर किए थे।

800 करोड़ है अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22XA6 का बजट

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22XA6 का बजट 800 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म देश की सबसे महंगी फिल्मों में से एक कहा जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी इसमें 4 हीरोइन है। इसमें दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में हीरोइनों का रोल क्या और कैसा होगा, इसका खुलासा अभी तक मेकर्स द्वारा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई, हालांकि, अभी लीड स्टार्स इसका हिस्सा नहीं बने हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Akhanda 2 : पोस्टपोन होने के बाद कब रिलीज होगी NBK की अखंड 2? मेकर्स ने दी ताजा अपडेट
Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा संग शादी की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?