Allu Arjun 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, एक मूवी 2027 और बाकी रिलीज होगी 2028 में

Published : Dec 24, 2025, 07:14 PM IST

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो उनके साथ एक 1000 करोड़ के बजट वाली फिल्म लगी है। इस मौके पर आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये फिल्में 2027 और 2028 तक रिलीज हो पाएंगी। पढ़ें डिटेल…

PREV
15
अल्लू अर्जुन-एटली कुमार फिल्म

अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली कुमार के साथ एक फिल्म में काम कर रहे है, जिसका टेंटेटिव नाम AA22 है। 800 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। इसमें दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और योगी बाबू है। ये 2027 तक रिलीज होगी।

25
अल्लू अर्जुन-लोकेश कनगराज फिल्म

अल्लू अर्जुन हिट फिल्म कुली और लियो के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ भी एक मूवी कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम फिलहाल AA23 बताया जा रहा है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट अल्लू अर्जुन ने सुन ली है। ये मूवी 2028 तक रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें... अल्लू अर्जुन के हाथ लगी 1000 करोड़ की माइथोलॉजिकल फिल्म, इस रोल में आएंगे नजर

35
अल्लू अर्जुन- त्रिविक्रम श्रीनिवास फिल्म

अल्लू अर्जुन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। ये एक माइथोलॉजिकल फिल्म, जिसमें वे भगवान कार्तिकेय का किरदार निभा सकते हैं। इस मूवी का बजट 1000 करोड़ है। इसकी शूटिंग 2027 में शुरू होगी और ये 2028 तक रिलीज हो पाएगी।

45
अल्लू अर्जुन-संदीप वांगा रेड्डी फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं, जिसकी घोषणा 2023 में हुई थी। बताया जा रहा है प्रभास की स्पिरिट पूरी होने के बाद इस मूवी पर काम शुरू होगा। ये मूवी भी 2028 तक रिलीज हो सकती है।

55
अल्लू अर्जुन पुष्पा 3

पुष्पा फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब अल्लू अर्जुन इसके तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। डायरेक्टर सुकुमार मूवी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और जल्दी की इसकी घोषणा की जाएगी। ये भी 2028 तक रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें... शादी के बाद एक्टिंग छोड़कर साउथ की इन 6 खूबसूरत अभिनेत्रियों ने विदेश में बसाया घर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories