Good Bad Ugly OTT रिलीज: जानिए कब-कहां देखें अजीत की फिल्म?

Published : May 03, 2025, 04:11 PM ISTUpdated : May 03, 2025, 04:15 PM IST
Good Bad Ugly OTT

सार

अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' 8 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देखी जा सकेगी। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बाद, फिल्म अब OTT दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार  की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार है। 10 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे अभी तक एक महीना भी नहीं हुआ है और मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन की इस फिल्म का निर्माण अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' और सनी देओल स्टारर 'जाट' जैसी फ़िल्में बना चुके Mythri Movie Makers ने किया है। OTT प्लेटफॉर्म ने शनिवार (3 मई) को इसकी स्ट्रीमिंग का कन्फर्मेशन कर दिया है।

OTT आर कब आ रही अजीत कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली'

'Good Bad Ugly' तमिल एक्शन कॉमेडी ड्रामा है, जो 8 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक प्रमोशनल पोस्ट में इसकी पुष्टि करते हुए लिखा है, “उसे अच्छा (Good) होने से तौबा करना पड़ा। अब वह बुरा (Bad) बनने जा रहा है और चीजें बदसूरत होने वाली हैं। नेटफ्लिक्स पर देखिए गुड बैड अग्ली। 8 मई से तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीमिंग शुरू होगी।”

 

 

Good Bad Ugly का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा?

'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज हुई थी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार कमाई की थी। अजीत कुमार स्टारर इस फिल्म ने 29.25 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 86.3 करोड़ रुपए कमाए थे और पहले हफ्ते में इसने 119.15 करोड़ रुपए कूट लिए थे। फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो गए हैं और अब तक इसकी कमाई 153.05 करोड़ रुपए पहुंची है। अब यह फिल्म 25 लाख रुपए कमाने को भी तरसने लगी है। 22वें दिन इसकी कमाई तकरीबन 22 लाख रुपए रही। फिल्म में अजीत कुमार के अलावा तृषा कृष्णन, अर्जुन दास, प्रभु, प्रसन्ना, सुनील और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस