
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा कुछ दिनों पहले अपने पति विग्नेश शिवन के साथ कुंभकोणम मंदिर के दर्शन करने को पहुंची थीं। अब वहां से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नयनतारा एक शख्स के ऊपर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। यहां तक की वो उस शख्स से उसका फोन तोड़ने की धमकी तक दे देती हैं।
नयनतारा ने दी फैन के फोन को तोड़ने की धमकी
दरअसल हुआ ये था कि नयनतारा और विग्नेश जैसे ही मंदिर पहुंचे वैसे ही उन्हें वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया। भीड़ बढ़ने की वजह से कपल को उस तरीके से दर्शन नहीं हुआ जैसा कि उन्होंने सोचा था। इतने में ही वहां मौजूद लोग उनकी इजाजत के बगैर उनकी वीडियो बनाने लगे। यह देख नयनतारा को गुस्सा आ गया। यहां तक की जो फैन उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था उन्होंने उसके फोन को तोड़ने तक की धमकी दे दी।
लोगों ने किया नयनतारा को ट्रोल
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुपरस्टार का मतलब यह नहीं है कि वो भरी सभा में लोगों को धमकी दें। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके सपोर्ट में हैं। लोगों का कहना है की फैंस को स्टार्स की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।
पिछले साल हुई थी नयनतारा-विग्नेश की शादी
आपको बता दें नयनतारा और विग्नेश ने पिछले साल जून में शादी की थी। फिर शादी के 4 महीने बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका नाम उयिर रुद्रोनिल एन. शिवन और उलग धैवाग एन. शिवन है। हालांकि कपल ने अब तक फैंस को अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। नयनतारा को आखिरी बार हॉरर थ्रिलर 'कनेक्ट' में देखा गया था।
और पढ़ें..
कंगना रनौत ने कसा करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट पर तंज, लगाई फिल्ममेकर की जमकर क्लास
बिना शर्ट डांस करने पर ट्रोलर्स का शिकार हुए अक्षय कुमार, लोग बोले- इसे कनाडा वापस भेजो
करीना कपूर के बेटों ने पापा और बहन के साथ मिलकर मनाया ईस्टर, जेह का अंदाज रहा सबसे जुदा, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।