
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की कजन बहन और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) ने अपने पति चैतन्य जोंनालागद्दा (Chaitanya Jonnalagadda) से ऑफिशियल तलाक ले लिया है। दोनों ने पिछले महीने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी। हालांकि अब इसका प्रोसेस फाइनल हो गया है और वो दोनों अलग हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी मतभेद थे, इस वजह से उन्होंने शादी के 2.5 साल बाद ही तलाक लेने के का फैसला किया।
निहारिका कोनिडेला ने सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं शादी की सारी फोटोज
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा के रिश्ते में दरार की अटकलें तब शुरू हुईं जब निहारिका ने अपनी शादी की सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था। इसके बाद से उनके बीच के मतभेद भी सामने आने लगे। फिर जब वो अपने भाई वरुण तेज और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी की इंगेजमेंट सेरेमनी में अकेले नजर आईं, तब इसकी पुष्टि हो गई कि वो अपने पति से अलग हो गई हैं।
निहारिका जल्द करेंगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आपसी सहमति से डिवोर्स ले रहे हैं। तलाक की खबर पर न तो निहारिका-चैतन्य ओर से और ना ही उनके परिवार की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि निहारिका कोनिडेला जल्द ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगी।
2020 में हुई थी निहारिका कोनिडेला की शादी
आपको बता दें निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा की शादी 2020 को उन्होंने उदयपुर, राजस्थान के होटल ओबेरॉय पैलेस में हुई थी। निहारिका कोनिडेला, रामचरण के पिता चिरंजीवी और चाचा पवन कल्याण के भाई नागेन्द्र बाबू की बेटी हैं। निहारिका कोनिडेला पेशे से एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं, जो तेलुगु फिल्मों के लिए काम करती हैं। वहीं उनके पति चैतन्य जोंनालागद्दा बिजनेसमैन हैं।
और पढ़ें..
क्या 1200 Cr कमाने वाली KGF 2 से भी बड़ी है FLOP प्रभास की सालार, जानें कैसे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।