क्या जेल में कन्नड़ स्टार दर्शन को मिल रही हैं VIP सुविधाएं? तस्वीर वायरल

Published : Aug 26, 2024, 11:41 AM IST
क्या जेल में कन्नड़ स्टार दर्शन को मिल रही हैं VIP सुविधाएं? तस्वीर वायरल

सार

रेणुका स्वामी हत्या मामले में जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन तूगुदीप की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वह जेल में अन्य लोगों के साथ घूमते और आराम करते दिख रहे हैं. यह तस्वीर सामने आने के बाद दर्शन पर जेल में VIP सुविधाएं मिलने का आरोप लगा है।

बेंगलुरु: रेणुका स्वामी हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में बंद प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता दर्शन तूगुदीप को जेल में वीआईपी सुविधाएं और सहूलियतें मिलने का आरोप है. इसकी तस्वीरें पिछले दिनों मीडिया में आई थीं. इसके बाद कर्नाटक डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद प्रसिद्ध कन्नड़ सुपरस्टार की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वह दिन दहाड़े तीन अन्य लोगों के साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में वह खुले मैदान में प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठकर हरे-भरे लॉन में दोस्ताना बातचीत करते नजर आ रहे हैं. 

फिलहाल बेंगलुरु के परप्पना अग्रहार सेंट्रल जेल में बंद दर्शन तस्वीर में एक हाथ में कप और दूसरे हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही दर्शन को जेल में वीआईपी सुविधाओं के बीच आराम की जिंदगी बिताने का आरोप लग रहा है. 

दर्शन के साथ अब विवादों में आई तस्वीर में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है. तस्वीर में गैंगस्टर विल्सन गार्डन, दर्शन के मैनेजर और मामले में सह-आरोपी नागराज और कुल्ला सीना हैं. तस्वीर में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

जुलाई में, कन्नड़ अभिनेता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा था कि सभी नागरिकों और विचाराधीन कैदियों को उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव किए बिना भोजन का अधिकार है. दरअसल, दर्शन ने घर का खाना देने की अनुमति मांगते हुए याचिका दायर की थी. 

तस्वीर के विवादों में आने के बाद, मृतक रेणुका स्वामी के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है. 

रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन समेत 17 लोग फिलहाल जेल में बंद हैं. इनमें दर्शन की दोस्त अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा भी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दर्शन के फैन रेणुका स्वामी (33) ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे दर्शन भड़क गए और उन्होंने हत्या कर दी.

बता दें, रेणुका स्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास सीवेज नाले में मिला था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस