Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म का धमाकेदार ऐलान

दर्शकों को अपनी जिंदगी से जोड़ने वाले दलपति विजय की 69वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फ़िल्म का निर्देशन एच. विनोद करेंगे और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देंगे। पोस्टर से संकेत मिलता है कि फ़िल्म की कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 14, 2024 12:47 PM IST

अपने सिनेमाई सफर से दर्शकों को अपनी जिंदगी से जोड़ने वाले दलपति विजय की 69वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फ़िल्म का निर्देशन एच. विनोद करेंगे। अनिरुद्ध रविचंदर फ़िल्म का संगीत देंगे। पोस्टर से संकेत मिलता है कि फ़िल्म की कहानी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। राजनीति में आने से पहले विजय की यह आखिरी फिल्म होगी. 

कलात्मक और उच्च-गुणवत्ता वाली फिल्मों के निर्माता वेंकट के नारायण अपनी कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फ़िल्म का निर्माण करेंगे। दलपति 69 का निर्माण जगदीश पलानीस्वामी और लोहित एन के साथ मिलकर किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि अपनी फिल्मों में अपने इलेक्ट्रिफाइंग अभिनय से दर्शकों की प्रशंसा और दुनिया भर में प्रशंसकों का दिल जीतने वाले विजय एक अद्भुत किरदार में नजर आएंगे।

Latest Videos

इस साल अक्टूबर में शुरू होने वाली इस फ़िल्म को 2025 के अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले विजय की दलपति 69 एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी. 

केवीएन प्रोडक्शंस ने बताया कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी और भी कई रोमांचक घोषणाएं की जाएंगी और बाकी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' के बाद प्रतीश शेखर इस फिल्म के लिए केरल पीआरओ और मार्केटिंग सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल को 6 महीने बाद जमानत मिलने पर AAP समर्थकों ने जश्न मनाया
इस्तीफे के लिए तैयार ममता बनर्जी, डॉक्टरों से बातचीत में क्या पेंच फंसा? । Kolkata Doctor Case
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
कोलकाता केस: अब तक जो ना हुआ अब वो करने जा रही CBI