
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest Of All Time) की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। मूवी की जुड़ी अपडेट आए दिन सामने आती रहती है। इसी बीच एक और धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का ट्रेलर 19 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ट्रेलर रिलीज को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। वैसे, आपको बता दें कि मूवी 5 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विजय का डबल रोल है और ये उनकी सेकंड लास्ट फिल्म है। वहीं, उनकी आखिरी फिल्म थलापति विजय 69 2025 में रिलीज होगी।
थलापति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की रिलीज डेट
थलापति विजय लंबे समय से अपनी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग विजय ने अक्टूबर 2023 में शुरू की थी। शूटिंग के एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने दिसंबर 2023 में फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया था। जारी किए पोस्टर विजय मोटर बाइक पर नजर आए थे, वो भी डबल रोल में। इस पोस्टर के बाद खुलासा हो गया था कि फिल्म में विजय का डबल रोल है। इसके बाद मूवी से जुड़े कुछ और पोस्टर भी जारी किए गए थे।
थलापति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के बारे में
थलापति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की बात करें तो ये एक साइंस फिक्शन मूवी है। इसमें विजय के साथ प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन हैं। फिल्म के डायरेक्टर वेंकट प्रभु है। इस मूवी को करीब 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इस फिल्म के बाद विजय की एक और फिल्म 2025 में रिलीज होगी, जो उनके करियर की आखिरी मूवी होगी। इसके बाद वे एक्टिंग छोड़कर राजनीति ज्वाइन करेंगे। फिलहाल उनकी लास्ट फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ होगा।
ये भी पढ़ें...
इन 8 मूवीज में दिखा देश पर मर-मिटने का जज्बा, 1 ने बजट से 14 गुना कमाए
इतना क्लासी और आलीशान है सोनम कपूर का मुंबई वाला घर, 12 INSIDE PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।