
टॉम हॉलैंड स्टारर ‘Spider Man: Brand New Day’ का बॉक्स ऑफिस सफर दूसरे वीकेंड में भी मजबूत बना हुआ है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को जबरदस्त छलांग लगाई। पहली बार 100 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की। इससे भी बड़ी बात यह है कि यह भारत में हॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। फिल्म का अंग्रेजी वर्जन इंडिया में 200 करोड़ रुपए के बार पहुंच गया है तो वहीं हिंदी वर्जन 150 करोड़ रुपए के क्लब के करीब पहुंच गई है। जानिए 'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' का कलेक्शन 10 दिन बाद कहां पहुंच गया है...
ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk.com के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' ने डे 10वें दिन लगभग 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अगर शुक्रवार को हुई कमाई (15 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो फिल्म के कलेक्शन में 106.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। 10 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 380.75 करोड़ रुपए हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 455.33 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
| भाषा | भारत में 10वें दिन का नेट कलेक्शन | भारत में अब तक का नेट कलेक्शन |
| अंग्रेजी | 18 करोड़ रुपए | 209.50 करोड़ रुपए |
| हिंदी | 10.50 करोड़ रुपए | 135.15 करोड़ रुपए |
| तमिल | 1.80 करोड़ रुपए | 20.20 करोड़ रुपए |
| तेलुगु | 68 लाख रुपए | 15.12 करोड़ रुपए |
| कन्नड़ | NA | 32 लाख रुपए |
| मलयालम | 2 लाख रुपए | 46 लाख रुपए |
| कुल कलेक्शन | 31 करोड़ रुपए | 380.75 करोड़ रुपए |
'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' 10 दिन में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 2022 में रिलीज हुई 'अवतार : द वे ऑफ़ वाटर' को पीछे छोड़ दिया है। ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हॉलीवुड फ़िल्में...
| रैंक | फिल्म | भारत में नेट कलेक्शन |
| 1 | स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे (2026) | 380.75 करोड़ रुपए |
| 2 | अवतार : द वे ऑफ़ वाटर (2022) | 378.22 करोड़ रुपए |
| 3 | एवेंजर्स : एंडगेम (2019) | 373.22 करोड़ रुपए |
| 4 | एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर (2018) | 227.43 करोड़ रुपए |
| 5 | स्पाइडर-मैन : नो वे होम (2021) | 218.41 करोड़ रुपए |
‘Spider Man: Brand New Day’ मार्वल की Spider Man फ्रेंचाइजी की नई फिल्म है। इसमें टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन की मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलॉन, जॉन बर्नथल और मार्क रफेलो भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी पीटर पार्कर की जिंदगी के एक नए दौर पर केंद्रित है, जहां उसे स्पाइडर-मैन की जिम्मेदारियों के साथ अपनी निजी जिंदगी की नई चुनौतियों का सामना करना है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।