Spider Man Brand New Day दो दिन में भारत में 100 करोड़ पार, कई इंडियन फिल्मों को दी मात!

Published : Aug 01, 2026, 07:00 AM IST
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2

सार

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। टॉम हॉलैंड की फिल्म वीकेंड पर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री लेकर 'राजा शिवाजी', 'कॉकटेल 2' और 'अखंडा 2' जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे रहा, जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगु डब्ड वर्जन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अब सभी की नजर वीकेंड कलेक्शन पर है, जहां फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spider-Man Brand New Day की दूसरे दिन कितनी कमाई हुई?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दूसरे दिन 48.35 करोड़ रुपए का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल इंडिया नेट कमाई 109.35 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 131.46 पहुंच गया है। गौरतलब है कि पहले दिन इस फिल्म ने भारत में लगभग 61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

'स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में ही कई फिल्मों को पछाड़ा

'स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में ही 2026 की बॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन', शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2', NBK स्टारर 'अखंडा 2', रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' और गुजराती फिल्म 'लालो : कृष्ण सदा सहायते' आदि शामिल हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 85.265 करोड़ रुपए, 92.03 करोड़ रुपए, 94.45 करोड़ रुपए , 96.39 करोड़ रुपए और 97.07 करोड़ रुपए रहा था।

क्या है 'Spider-Man: Brand New Day' की कहानी?

फिल्म की कहानी पीटर पार्कर की नई शुरुआत पर आधारित है। दुनिया के उसे भूल जाने के बाद वह अपनी जिंदगी दोबारा संभालने की कोशिश करता है। इसी बीच एक नया और खतरनाक दुश्मन सामने आता है, जिससे उसे अपनी ताकत के साथ-साथ हिम्मत की भी कड़ी परीक्षा देनी पड़ती है। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। इसमें टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलॉन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sardar 2 Teaser: कार्थी के डबल रोल का धमाल, SJ Suryah बने खतरनाक विलेन
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे, इम्तियाज अली ने दर्शकों का आभार जताया