'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' OTT पर मचाएगी धूम, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज ?

Published : Aug 26, 2026, 01:55 PM IST
Spider Man Brand New Day Ott Release

सार

Spider-Man Brand New Day OTT Release: टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म की OTT रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं। Netflix पर आने की चर्चा है, लेकिन ऑफिशियल डेट और प्लेटफॉर्म की पुष्टि बाकी है।

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी कर रहा है। अगर आपने अभी तक इस मूवी को हॉल में नहीं देखा है, तो बहुत जल्द आपका इंतजार खत्म होने वाला है और सुपरहीरो की इस मूवी को ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए बताते हैं, टॉम हॉलैंड स्टारर मूवी कब और किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

OTT के किस प्लेटफॉर्म पर आएगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'?

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के OTT प्लेटफॉर्म को लेकर Netflix का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह मूवी इस बड़े प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि अभी मेकअर ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

कब रिलीज होगी ओटीटी पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के थिएटर रन के बाद सितंबर के अंत या अक्टूबर 2026 के आसपास OTT पर आने की संभावना है।

टॉम हॉलैंड फिर बने पीटर पार्कर

फिल्म 30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज हुई थी, यानी ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले। फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं।कहानी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के चार साल बाद की घटनाओं से आगे बढ़ती है। पीटर अब अपनी पुरानी जिंदगी से दूर रहकर पूरी तरह स्पाइडर-मैन के रूप में अपराध से लड़ने पर ध्यान दे रहा है।फिल्म में जेंडाया, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू और जैकब बैटलन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'ब्रांड न्यू डे' को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली बड़ी स्पाइडर-मैन फिल्म के तौर पर पेश किया गया है।

और पढ़ें: Box Office: 'टॉक्सिक' के बाद भी नहीं रुकेगा धमाका, सितंबर में बैक-टू-बैक आएगी 5 बड़ी बॉलीवुड मूवी

बॉक्स ऑफिस पर भी मचा रही है धमाल

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है और दुनियाभर में भी इसकी कमाई बेहद मजबूत बनी हुई है। फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब $2.22 बिलियन (लगभग ₹18,600 करोड़) पहुंच गया है।

और पढ़ें: Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic: गाली वाले डायलॉग से ड्रग्स सीन, रिलीज से पहले यश की फिल्म के इन हिस्सों पर चली कैंची
अरुणा ईरानी बिलख पड़ी, पति कुकू कोहली को दी अंतिम विदाई, विक्की कौशल-कटरीना कैफ समेत पहुंचे ये सितारे