
युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर रियलिटी शो MTV Splitsvilla X6 को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। लंबे समय तक चले ड्रामा, एलायंस, ब्रेकअप और टास्क के बाद कुशल तंवर यानी गुल्लू और कैरा अनु ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि गुल्लू इससे पहले MTV Roadies Double Cross भी जीत चुके हैं और अब उन्होंने स्प्लिट्सविला का खिताब भी हासिल कर लिया है। ग्रैंड फिनाले में योगेश रावत और रुरु ठाकुर को हराकर इस जोड़ी ने जीत दर्ज की। शो जीतने के बाद दोनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस को धन्यवाद कहा।
शो के विजेता बने गुल्लू और कैरा अनु ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की भारी-भरकम प्राइज मनी भी जीती। सेमीफाइनल में किसी कंटेस्टेंट ने 5 लाख रुपए वाला ब्रीफकेस नहीं चुना, जिसकी वजह से पूरी रकम विजेता जोड़ी को मिली। इस सीजन में चार जोड़ियां सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। इनमें गुल्लू-कैरा, योगेश रावत-रुरु ठाकुर, सोराब बेदी-निहारिका तिवारी और टेन-सौंदर्या शेट्टी शामिल थे। कई मुश्किल टास्क और वोटिंग बैटल के बाद आखिरकार गुल्लू-कैरा और योगेश-रुरु ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। फाइनल मुकाबले में गुल्लू और कैरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
शो जीतने के बाद कुशल तंवर ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, “मुझे सपोर्ट करने वाले हर इंसान का धन्यवाद। जीतने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हम इस सीजन के सबसे डिजर्विंग कंटेस्टेंट थे। अगर पूरे गेम जर्नी को देखें—कनेक्शन, गेम चलाना और एलायंस बनाने के मामले में हमसे बेहतर किसी ने नहीं किया।” गुल्लू ने यह भी माना कि शुरुआत में दर्शक उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे वे फैन फेवरेट बन गए।
Kaira Anu ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती और अब भी इस सबको समझने की कोशिश कर रही हूं। यह बेहद खूबसूरत और इमोशनल सफर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “गुल्लू के साथ MTV Splitsvilla X6 - प्यार या पैसा जीतना किसी सपने जैसा लग रहा है।”
कुशल तंवर उर्फ गुल्लू अब उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने MTV Roadies Double Cross और MTV Splitsvilla X6 दोनों शो अपने नाम किए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें इस वक्त रियलिटी शो का नया “किंग” बता रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।