
इंडियन सिनेमा के चर्चित और विज़नरी डायरेक्टर एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने मेगा प्रोजेक्ट 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म बेहद बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। फिल्म की शूटिंग को 14 महीने पूरे हो चुके हैं और अभी लंबा शेड्यूल बाकी है। 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले ही देश और विदेश में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर चुकी है।
फिल्म की फीमेल लीड प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में प्रोडक्शन के पैमाने को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "ओह माय गॉड! हम 14 महीने से शूटिंग कर रहे हैं, और हम अभी भी छह महीने और शूटिंग करने वाले हैं।" इतनी लंबी शूटिंग इस बात का संकेत है कि फिल्म को बेहद बारीकी और भव्यता के साथ तैयार किया जा रहा है। बड़े सेट, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और डिटेलिंग राजामौली की खास पहचान माने जाते हैं, और 'वाराणसी' भी उसी स्तर पर बनाई जा रही है।
IMAX फॉर्मेट में शूटिंग का मतलब है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर विशाल विजुअल्स और दमदार साउंड का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। यह फिल्म टेक्निकल स्तर पर भी भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, "हमने इसे IMAX फॉर्मेट में शूट किया है, इसलिए यह IMAX सिनेमाघरों के लिए होने वाली है। यह बहुत शानदार होने वाली है।"
'वाराणसी' की पहली झलक पेरिस के प्रतिष्ठित Le Grand Rex में ट्रेलर फेस्टिवल के दौरान दिखाई गई। यह यूरोप के सबसे बड़े और मशहूर सिनेमाघरों में से एक है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों, जयकारों और सीटियों से फिल्म का स्वागत किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ रुपए है। महेश बाबू के ‘रुद्र’, पृथ्वीराज सुकुमारन के ‘कुंभा’ और प्रियंका के ‘मंदाकिनी’ अवतार पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुके हैं। 'वाराणसी' को लेकर बढ़ता बज साफ इशारा कर रहा है कि 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाला यह सिनेमाई तमाशा बॉक्स ऑफिस पर नई मिसाल कायम कर सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।