‘तुम्हारी मिस वर्ल्ड वाली इमेज खत्म कर दूंगा’, सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय से क्यों कही थी ये SHOCKING बात?

Published : Aug 14, 2026, 09:50 AM IST

सुभाष घई ने ‘ताल’ में ऐश्वर्या राय को उनकी मिस वर्ल्ड वाली ग्लैमरस इमेज से अलग दिखाया। उन्होंने ऐश्वर्या को बिना मेकअप शूट कराया और कीचड़ में भी सीन करने को कहा। एक्ट्रेस ने हर चुनौती को बखूबी निभाया और किरदार यादगार बना दिया।

PREV
15

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में शामिल हैं, जिनकी खूबसूरती की चर्चा उनके एक्टिंग जितनी ही होती रही है। लेकिन साल 1999 में आई फिल्म ‘ताल’ में निर्देशक सुभाष घई ने उनकी इसी ग्लैमरस और खूबसूरत छवि से बिल्कुल अलग अंदाज पेश करने की कोशिश की थी। फिल्म में ऐश्वर्या के किरदार मानसी को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया गया था, जिसकी खूबसूरती उसकी सादगी और प्रकृति से जुड़ाव में थी। इसी सोच के साथ सुभाष घई ने ऐश्वर्या को फिल्म साइन करते समय ही कह दिया था कि वह उनकी ‘मिस वर्ल्ड’ वाली इमेज बर्बाद करना चाहते हैं। उनका मकसद ऐश्वर्या की खूबसूरती को छिपाना नहीं, बल्कि उन्हें बिना बनाव-श्रृंगार के एक नेचुरल और मासूम किरदार में पेश करना था।

25

सुभाष घई ने ऐश्वर्या से क्यों कही थी ये बात?

NDTV से बातचीत में सुभाष घई के कहा कि, जब उन्होंने ऐश्वर्या को ‘ताल’ के लिए चुना, तब तक दुनिया उन्हें मिस वर्ल्ड और एक बेहद खूबसूरत मॉडल के तौर पर पहचानती थी। डायरेक्टर चाहते थे कि दर्शक उन्हें सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन के रूप में न देखें। घई ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से कहा था कि वह उनकी मिस वर्ल्ड वाली छवि को खत्म करना चाहते हैं।

35

‘ताल’ में बिना मेकअप नजर आई थीं ऐश्वर्या

सुभाष घई ने ऐश्वर्या के लुक को लेकर काफी सख्ती बरती थी। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर से कहा था कि फिल्म में ऐश्वर्या पर मेकअप का इस्तेमाल न किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में पहली बार उन्होंने ‘कहीं आग लगे लग जाए’ गाने के दौरान मेकअप किया था। यह फैसला उस समय काफी दिलचस्प था, क्योंकि ऐश्वर्या की पहचान ही उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस से बन रही थी। लेकिन ‘ताल’ में उनका लुक सादगी से भरा रखा गया।

45

अक्षय खन्ना को पिता विनोद खन्ना लेकर आए

अक्षय खन्ना को कास्ट करने के बारे में बताते हुए सुभाष घई ने कहा कि ताल उनकी (अक्षय खन्ना) दूसरी फिल्म थी। उनके पिता, एक्टर विनोद खन्ना, उन्हें मेरे घर लाए और उन्हें कास्ट करने की सलाह दी। मुझे वह लड़का पसंद आया क्योंकि वह मुझे काफी गंभीर और प्रभावशाली लगा।

इसे भी पढ़ें: समोसा और घी खाकर भी 68 की उम्र में Sunny Deol हैं फिट, जानें 'बंटवारा 1947' के एक्टर का जवां रहने का राज

55

‘ताल’ ने बदल दिया ऐश्वर्या के करियर का रुख

13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई ‘ताल’ में ऐश्वर्या राय के साथ अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था और इसकी कहानी, रोमांस और संगीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म व्यावसायिक रूप से भी सफल रही।

और पढ़ें: 'वो कोई झेल सकता है?', ऐश्वर्या राय से मारपीट के सवाल पर ऐसे झल्लाए सलमान खान कि टेबल ही तोड़ दी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories