Govinda की बीवी सुनीता ने फिर उठाया शादी पर सवाल! कह दी ऐसी बात कि हो गई वायरल

Published : Feb 05, 2026, 03:19 PM IST
Sunita Ahuja In Bigg Boss 19

सार

MasterChef India पर सुनीता आहूजा ने शादी को “बर्बादी” बताते हुए करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने की सलाह दी। शेफ विकास खन्ना संग उनकी मजेदार नोकझोंक वाला वीडियो वायरल हो गया।

बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में मास्टरशेफ इंडिया के सेट पर नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी बेबाक बातों और हाज़िरजवाबी से माहौल को हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया। शो के हालिया एपिसोड से उनका एक डायलॉग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने शादी और करियर को लेकर दिलचस्प राय रखी। वे मजाकिया लहजे में  एक कंटेस्टेंट को शादी ना करने की सलाह दे रही थीं। 

करियर VS शादी पर को लेकर सुनीता आहूजा की राय

बातचीत की शुरुआत तब हुई जब कंटेस्टेंट साईश्री से उनके शादी के प्लान के बारे में पूछा गया। साईश्री ने कहा कि वह पहले अपना करियर और बिजनेस बनाना चाहती है, उसके बाद शादी के बारे में सोचेगी। इस पर सुनीता आहूजा ने साईश्री की मां की ओर देखते हुए मजाकिया अंदाज़ में कहा, "शादी बड़ी बर्बादी है। इसकी शादी मत कराइए, इसे बिजनेस करने दीजिए। लड़की अपने पैरों पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा।"उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े, लेकिन उनके बयान में छुपा संदेश साफ था कि आत्मनिर्भरता सबसे जरूरी है।

सुनीता आहूजा ने लिए शेफ विकास खन्ना के मजे

इस मजेदार बातचीत में शेफ विकास खन्ना भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि करियर जितना जरूरी है, शादी भी जिंदगी का उतना ही खूबसूरत पड़ाव होती है। बस फिर क्या था, सुनीता आहूजा ने तुरंत पलटवार किया और पूछा, "आपने क्यों नहीं की शादी?" जवाब में विकास कुछ झेंपे और फिर मुस्कराते हुए बोले, "मेरे लिए शादी से ज्यादा पहचान ज़रूरी है।" सुनीता रुकीं नहीं, उन्होंने अपने तरकश से अगला तीर निकाला और विकास पर निशाना साधते हुए कहा, "पहचान तो है आपकी! अब आपके लिए लड़की मैं ढूंढूंगी। कैसी लड़की चाहिए बताइए? मेरे जैसी चाहिए, मुझसे भी अच्छी चाहिए या शरीफ चाहिए?" विकास ने बड़ी ही शालीनता से जवाब देते हुए कहा, "आपसे अच्छी कौन होगी?" उनके इस जवाब ने माहौल को और भी हल्का कर दिया और सेट पर ठहाके गूंज उठे।

सुनीता आहूजा को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म

इस बीच सुनीता आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू की खबर भी वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे एकता कपूर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में नज़र आएंगी। इसके लिए वे जल्दी ही 20 दिन की शूटिंग पूरी करेंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पति-पत्नी का ये रोमांटिक Video मचा रहा धमाल, आप भी देखिए नजरे नहीं हटा पाएंगे
कौन है गुजरात की यह ब्यूटी गर्ल इशिका ? ग्लैमरस अंदाज आपको भी बना देगा दीवाना