Border 2: इन 9 फिल्मों को रौंद 400 करोड़ क्लब में एंटर हुई सनी देओल की बॉर्डर 2

Published : Feb 02, 2026, 08:08 PM IST

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर-एक्शन ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10 दिनों में ही दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ यह फिल्म वरुण धवन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

PREV
17

रिलीज के बाद लगातार शानदार कमाई

सनी देओल की यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसके बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खासतौर पर ओवरसीज मार्केट में फिल्म का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा है।

27

ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की परफॉर्मेंस

रिलीज के 10 दिनों में, बॉर्डर 2 ने विदेशों में 45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि यह जल्द ही 2026 की पहली 50 करोड़ ग्रॉस कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। इसके बाद इसका अगला लक्ष्य सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ (58 करोड़) के इंटरनेशनल लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा।

37

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 401 करोड़ पार

भारत और विदेशों के आंकड़ों को मिलाकर, बॉर्डर 2 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 401.23 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली है।

47

24 घंटे में इन  9 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

बॉर्डर 2 ने 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेते ही पिछले 24 घंटों के भीतर 9 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ग्लोबल लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

संजू - 342.53 करोड़

वॉर 2- 371.26 करोड़

कृष 3 - 374 करोड़

किक - 377 करोड़

हैप्पी न्यू ईयर - 385 करोड़

सिम्बा - 393.01 करोड़

दिलवाले - 394 करोड़

3 इडियट्स - 395 करोड़

प्रेम रतन धन पायो - 399 करोड़

57

भारत में भी बॉर्डर 2 का दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 10 दिनों में भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 356.23 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

67

वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 ने साल 2015 की हिट फिल्म ‘दिलवाले’ को पीछे छोड़ते हुए वरुण धवन की करियर-हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। वरुण धवन की (वर्ल्डवाइड) टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।

बॉर्डर 2 (2026) – 401.23 करोड़ (10 दिन)

दिलवाले (2015) – 394 करोड़

जुड़वा 2 (2017) – 216.61 करोड़

बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) – 206.95 करोड़

ABCD 2 (2015) – 161.49 करोड़

कलंक (2019) – 146.31 करोड़

जुगजुग जीयो (2022) – 136.13 करोड़

सुई धागा (2018) – 125.09 करोड़

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) – 119.60 करोड़

डिशूम (2016) – 119.58 करोड़

77

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10: पूरा ब्रेकअप

भारत नेट कलेक्शन: 301.89 करोड़ रुपए

भारत ग्रॉस कलेक्शन: 356.23 करोड़ रुपए

विदेश ग्रॉस कलेक्शन: 45 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 401.23 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories