सनी देओल की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 डिजास्टर तो एक ने फोड़ा BOX OFFICE-कमाए 600Cr+

Published : Jan 23, 2026, 11:43 AM IST

सनी देओल की बॉर्डर 2 शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स ने शानदार रिव्यू दिए हैं। डायरेक्टर अनुराग सिंह की ये मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ इमोशन्स भी देखने को मिल रहे हैं।

PREV
16
सनी देओल की आखिरी 5 फिल्मों का हाल

फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ आपको सनी देओल की आखिरी 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बताने जा रहे हैं। इन 5 में से महज एक ही मूवी कमाल कर पाई थी। आइए, पढ़ते हैं डिटेल में…

26
फिल्म भैयाजी सुपरहिट

सनी देओल की भैयाजी सुपरहिट 2018 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो नीरज पाठक द्वारा निर्देशित और चिराग महेंद्र धारीवाल और फौजिया अर्शी द्वारा निर्मित थी। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और जयदीप अहलावत भी थे। फिल्म का बजट 25 करोड़ था और इसने 8 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म डिजास्टर रही थी।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol ने बॉर्डर में लड़ी थी लोंगेवाला जंग, अब बॉर्डर 2 में कौन सी लड़ाई लड़ेंगे?

36
फिल्म ब्लैंक

सनी देओल की ब्लैंक 2019 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे बेजद खंबाटा ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में करण कपाड़िया, इशिता दत्ता और करणवीर शर्मा थे। इसका निर्माण श्रीकांत भासी, निशांत पिट्टी, एंड पिक्चर्स, टोनी डिसूजा और विशाल राणा ने मिलकर किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.41 करोड़ कमाए थे। इसका बजट 30 करोड़ था। ये डिजास्टर रही थी।

46
फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 2022 में रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे आर बाल्की ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट लीड रोल में थे। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13.24 करोड़ कमाए थे। ये मूवी भी डिजास्टर रही थी।

56
फिल्म गदर 2

गदर 2 अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित 2023 में आई एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ सिमरत कौर, मनीषा वधवा और गौरव चोपड़ा भी थे। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 691.08 करोड़ कमाए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

66
फिल्म जाट

जाट 2025 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजीना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर के सााथ राम्या कृष्णन, जगपति बाबू, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रवि शंकर और बबलू पृथ्वीराज भी थे। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 119.24 करोड़ कमाए थे। ये एवरेज रही थी।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol की बॉर्डर 2 का रन टाइम कितना, ये हैं 4 सबसे लंबी वॉर ड्रामा फिल्में

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories