
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा जारी है। अब फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल ने भी इसकी तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि फिल्म देखने के बाद उनका अनुभव कैसा रहा। इतना ही नहीं, सनी ने इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्मों से करते हुए इसे उनसे बेहतर बताया और हर भारतीय से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की। वहीं, पहले भाग के पोस्ट-क्रेडिट दृश्य ने दूसरे भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
सनी देओल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा, “मैं अभी-अभी अपनी रामायण देखकर आ रहा हूं। मुझे बहुत-बहुत अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायण देखे, क्योंकि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। बल्कि मैं कहूंगा कि उनसे भी बेहतर है।”
यह भी पढ़ें : Ramayana BTS: 9 PHOTO में देखें कैसे हुई 'रामायण' की शूटिंग, किसने किए रणबीर कपूर के स्टंट?
सनी ने फिल्म के दृश्य प्रभावों की तारीफ करते हुए कहा कि वे इतने शानदार हैं कि दर्शक उस दौर यानी त्रेता युग में पहुंच जाएंगे। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की मेहनत को भी सराहा और कहा कि सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। सनी ने आगे कहा, “इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं। विनती नहीं कर रहा हूं, अपना हक जता रहा हूं, क्योंकि वाकई में फिल्म बहुत अच्छी है। जाकर देखिए। जय श्री राम!” उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाने वाला है।
यह भी पढ़ें : Ramayana Part 1 Collection Day 3: 400 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर 'रामायण'! जानें तीसरे दिन की कमाई
फिल्म के पहले भाग का पोस्ट-क्रेडिट दृश्य इसकी खास झलकियों में शामिल है। इसी में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में छोटी-सी झलक दिखाई गई है। यह दृश्य दूसरे भाग के लिए उत्सुकता बढ़ाता है, जिसमें उनका किरदार अहम भूमिका निभाएगा। पहले ऐसी खबरें थीं कि 'रामायण' का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। हालांकि, पहले भाग के अंत में निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इसका अगला हिस्सा दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में आएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।