Border 2 से घायल तक, Sunny Deol की सबसे ज़्यादा रेटिंग वाली मूवी, कहां देखें

Published : Jan 29, 2026, 09:21 PM IST

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के 7 दिनों के अंदर इसे IMDb पर रैकिंग मिल गई है। यहां गदर के तारा सिंह की सबसे ज़्यादा रेटिंग वाली फ़िल्मों की जानकारी शेयर की जा रही है। 

PREV
18
IMDb पर सनी देओल की फिल्मों की रैकिंग

सनी देओल की हालिया ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 को IMDb पर रैकिंग की सबसे ज्यादा चर्चा है। इससे पहले भी घायल स्टार की कई फिल्में इस प्रतिष्ठित रैकिंग सिस्टम में जगह बना चुकी हैं। इस में बॉर्डर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में शामिल हैं।

28
सनी देओल ने साल 1983 में किया डेब्यू

सनी देओल ने लगभग चार दशकों के अपने करियर में लगभग सौ फिल्मों में काम किया है। बेताब (1983) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले 68 वर्षीय इस स्टार ने कई दमदार और यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। 

38
गदर 2 ने काटा बवाल

सनी देओल की कुछ सबसे हिट फिल्मों में अर्जुन (1985), घायल (1990), दामिनी (1993), डर (1993) और गदर: एक प्रेम कथा (2001) शामिल हैं। उनकी हालिया फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में चल रही है। ये फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाने में सफलता पाई है। यहां सनी देओल की आईएमडीबी पर टॉप पांच सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्मों और उन्हें कहां देखें, इस पर एक नज़र डालते हैं।

48
1. Border (1997)

निर्देशक : J.P. Dutta

IMDb Rating: 8/10

कहां देखें: Prime Video & Jio Hotstar

यह वॉर ड्रामा 1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला चौकी की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों के एक छोटे दल की कहानी बताता है। पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को गिनती के सोल्जर ने धूल चटा दी थी। वे बहादुरी से पूरी रात पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले का सामना करते हुए अपनी स्थिति पर डटे रहते हैं, जब तक कि अतिरिक्त सैनिक नहीं आ जाते।

58
2. दामिनी (1993)

डायरेक्टर: राजकुमार संतोषी

IMDb रेटिंग: 7.8/10

कहां देखें: एप्पल टीवी – रेंट

कहानी: पति के छोटे भाई ( देवर ) द्वारा एक नौकरानी के साथ किए गए रेप को देखने के बाद, दामिनी (मीनाक्षी शेषाद्री) इसके खिलाफ आवाज उठाती है। सोशल प्रेशर के बावजूद, वह एक वकील (सनी देओल) की मदद से न्याय के लिए संघर्ष करती है, जबकि उसका अपना परिवार ही उसके खिलाफ हो जाता है।

68
बॉर्डर 2 (2026)

निर्देशक: अनुराग सिंह

IMDb रेटिंग: 7.7/10

कहां देखें: सिनेमाघरों में

कहानी: बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है और इसमें इंडियन आर्मी को एक महत्वपूर्ण सैन्य मिशन को अंजाम देने का कार्य सौंपा जाता है। यह फिल्म फतेह सिंह (सनी देओल) के करिश्माई नेतृत्व में सेना, वायु सेना और नौसेना के coordinated efforts पर बेस्ड है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

78
4. घायल (1990)

निर्देशक: राजकुमार संतोषी

IMDb रेटिंग: 7.7/10

कहां देखें: प्राइम वीडियो और Zee5

कहानी: अजय मेहरा (सनी देओल) के उनके ही भाई ( राज बब्बर) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। जेल से भागने के बाद, अजय सच्चाई को सामने लाने के लिए तमाम गुनहगारों को अपने हाथों से सजा देता है।

88
5. डर (1993)

निर्देशक: यश चोपड़ा

IMDb रेटिंग: 7.6/10

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

कहानी: डर की कहानी से नाराज सनी देओल फिल्म की रिलीज के बाद यशराज फिल्म्स से किनारा कर लिया था। इस फिल्म में किरण (जूही चावला) और उससे एकतरफा प्यार करने वाले राहुल (शाहरुख खान) पर बेस्ड है। वहीं किरण की शादी नौसेना अधिकारी सुनील (सनी देओल) से हो जाने के बाद भी राहुल उसका पीछा करना जारी रखता है, जिससे सुनील को उसे ढूंढकर खतरे का सामना करना पड़ता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories