Karuppu बनी सूर्या की छठी 100 करोड़ी मूवी, जानें इस लिस्ट में और कौन सी फिल्में?

Published : May 19, 2026, 07:00 AM IST

साउथ सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म करुप्पु के खूब चर्चे हो रहे हैं। ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इसकी रिलीज को अभी 3 दिन हुए हैं और इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। डायरेक्टर आरजे बालाजी की इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी हैं।

PREV
17
सुपरस्टार्स सूर्या की 100 करोड़ी फिल्में

साउथ एक्टर सूर्या ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया। हालांकि, उनकी कम ही फिल्में सौ करोड़ क्लब में पहुंच पाई। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

27
सूर्या की छठी 100 करोड़ी फिल्म करुप्पु

आपको बता दें कि सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म करुप्पु उनकी छठी 100 करोड़ी फिल्में बन गई हैं। इस लिस्ट या फिर 100 करोड़ क्लब में उनकी और कौन सी फिल्में है, जानते हैं… 

37
1. सिंघम 2

सूर्या की सिंघम 2 हरि द्वारा लिखित और निर्देशित 2013 में आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें सूर्या के साथ अनुष्का शेट्टी, हंसिका मोटवानी, डैनी सपानी, मुकेश ऋषि, रहमान, विवेक और संथानम भी थे। इस फिल्म ने 136 करोड़ कमाए थे।

47
2. सिंघम 3

सूर्या की सिंघम 3 2017 में आई थी। हरि द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म भी 100 करोड़ी हुई। फिल्म ने 110 करोड़ कमाए थे। फिल्म में अनुष्का शेट्टी, श्रुति हासन, ठाकुर अनूप सिंह, रोबो शंकर, सूरी, कृष लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें.. Peddi Trailer में दिखे ये 7 स्टार्स, एक के लुक ने चौंकाया-पहचानना हुआ मुश्किल

57
3. फिल्म 7 आम अरिवु

सूर्या की फिल्म 7 आम अरिवु 2011 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगदास थे। सूर्या की ये मूवी भी 100 करोड़ी रही। इसने 109 करोड़ कमाए थे। फिल्म में श्रुति हासन और जॉनी त्रि गुयेन लीड रोल में थे।

67
4. फिल्म 24

सूर्या की फिल्म 24 विक्रम कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित 2016 में आई एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसमें सूर्या ने ट्रिपल रोल प्ले किया था। उनके साथ समंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन थी। फिल्म ने 100 करोड़ कमाए थे।

77
5. कंगुवा

सूर्या की फिल्म कंगुवा 2024 में आई एक फैंटेसी एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन शिवा ने किया था। इसमें सूर्या के साथ बॉबी देओल, दिशा पटानी, नट्टी सुब्रमण्यम, योगी बाबू लीड रोल में थे। फिल्म ने 106 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan Last 5 Movies: कैसा रहा राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल, कितनी HIT-कितनी FLOP

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories