‘सुशांत का पैर टूटा था, आंखों में चोट थी’, बहन श्वेता ने पोस्टमार्टम पर किया बड़ा दावा

Published : Sep 29, 2026, 02:23 PM IST
Sushant Singh Rajput Death Case

सार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का नया वीडियो फिर चर्चा में है। पोस्टमार्टम से जुड़ी उनकी बातों ने पुराने मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए छह साल से ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन उनसे जुड़ी यादें और सवाल आज भी उनके परिवार और फैंस के बीच जिंदा हैं। अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के एक नए वीडियो ने इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस बार उन्होंने अपने भाई के पोस्टमार्टम से जुड़ी ऐसी जानकारी का जिक्र किया है, चौंकाने वाली है। हालांकि, श्वेता की ओर से कही गई बातें उनके दावे हैं और इन्हें स्वतंत्र रूप से सत्यापित मेडिकल निष्कर्ष के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। खास बात यह भी है कि 2025 में CBI अपनी जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी थी।

श्वेता सिंह कीर्ति का सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम दावा

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने वीडियो में कहा कि उन्हें हाल ही में उस व्यक्ति से जुड़ी जानकारी मिली, जिसने उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया था। उनके मुताबिक, उस व्यक्ति ने शरीर पर चोटों और कथित तौर पर काफी बल इस्तेमाल किए जाने की बात बताई थी। उन्होंने कहा, "

हमें हाल ही में पता चला कि भाई का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वहां गन का इस्तेमाल हुआ था और उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर काफी बल का इस्तेमाल किया गया था। उनकी आंखों में चोट लगी थी।

CBI जांच में क्या सामने आया था?

श्वेता के नए दावों को समझने के लिए मामले की आधिकारिक जांच का संदर्भ जरूरी है। मार्च 2025 में CBI ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट के बारे में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, एजेंसी को फाउल प्ले या आत्महत्या के लिए उकसाने का सबूत नहीं मिला था। CBI ने जांच के बाद मामले को आत्महत्या का मामला माना और नामजद लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को जांच में साबित नहीं पाया।

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स फैंस से मिलीं तो भावुक हुईं श्वेता

श्वेता ने वीडियो में सुशांत के फैंस से हुई मुलाकातों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अटलांटा से लौटने के बाद जब वह समर्थकों के बीच पहुंचीं तो कई लोग उनसे मिले, उन्हें गले लगाया और भाई को याद करके रोने लगे। उन्होंने कहा,

आप लोगों में से सैकड़ों लोग आकर मुझे गले लगा रहे थे और भाई के लिए रो रहे थे। आप सभी को लगा कि भाई के साथ जो हुआ, वह गलत था।” उनकी बातों से साफ था कि सुशांत को लेकर उनके फैंस का भावनात्मक जुड़ाव आज भी कितना गहरा है।

‘मैं नफरत और बदले में नहीं डूबना चाहती’

श्वेता ने इसके बाद अपने दर्द और माफ करने की मुश्किल पर बात की। उन्होंने माना कि जब किसी अपने के साथ कुछ बेहद दुखद होता है तो उसे स्वीकार करना और माफ कर पाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा,

मैं जानती हूं कि जब आपके किसी अपने के साथ ऐसा कुछ होता है तो उसके बारे में सोचना भी कैसा लगता है। जब आपके साथ ऐसा होता है, तब भी आप किसी तरह उसे माफ कर सकते हैं। लेकिन जब यह आपके अपने किसी ऐसे इंसान के साथ होता है, जिसे आप प्यार करते हैं, तो माफ करने के लिए आपको किसी तरह बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ती है। लेकिन देखिए, मैं नफरत, बदले या नाराजगी में नहीं डूबना चाहती। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का उद्देश्य प्यार, आस्था, अच्छाई और भगवान के लिए खड़ा होना है।

सुशांत फैंस के लिए श्वेता का संदेश

अपने संदेश के अंत में श्वेता ने सुशांत को याद करने वाले लोगों से नफरत के बजाय प्यार और विश्वास को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा,

और मैं नहीं चाहती कि आप लोग भगवान या अच्छाई पर अपना विश्वास खो दें। कृपया, कृपया भगवान पर अपना विश्वास मत खोइए। दुनिया में अन्याय है। ठीक है, मैं इसे स्वीकार करती हूं। और शायद अच्छे लोगों को भी बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है। लेकिन दर्द आपके बदलाव का रास्ता है। तो अपने दिल को नकारात्मकता से मत भरने दीजिए। और हीलिंग प्यार से आती है। मैं प्यार के लिए खड़ी हूं। और मुझे उम्मीद है कि आप भी मेरे साथ प्यार, भगवान और अच्छाई के लिए खड़े होंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

13 साल बाद OTT पर आई नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म, प्रोड्यूसर ने उठाया तीखा सवाल!
अक्षय खन्ना की 167 करोड़ की प्रॉपर्टी, करोड़ों के घर से लग्जरी कारों तक, जानिए कहां-कहां संपत्ति