सीरियल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को लेकर एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। सामने आए शो के नए प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक और एक्टर शो छोड़ रहा है क्योंकि प्रोमो में उसके लापता होने और फिर मौत की अफवाह को दिखाया गया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आए नए मोड़ ने दर्शकों को झटका दिया है। प्रोमो में बापूजी यानी अमित भट्ट के लापता होने और फिर उनकी मौत की अफवाहों के संकेत दिए गए हैं। इससे गोकुलधाम सोसायटी में सनसनी फैल गई है। जैसे-जैसे दहशत बढ़ती है, जेठालाल टूटा हुआ और हताश नजर आता है। प्रोमो में बापूजी की मौत का संकेत मिलता है। कई लोगों का मानना है कि निर्माता सस्पेंस बनाए रखने के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि अमित शो छोड़ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसी मौके पर आपको बताते हैं कि अब तक कितने स्टार्स ये शो छोड़ चुके हैं।
29
दयाबेन छोड़ चुकी सीरियल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को रोल करने वाली दिशा वकानी ने निजी कारणों से 2017 में शो छोड़ दिया था। बेटी के जन्म के बाद वो शो में कभी वापस नहीं लौटीं। अभी भी मेकर्स उनके कमबैक की कोशिश कर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के बेटे तप्पू का रोल भव्य गांधी ने निभाया था। वे 2008-2017 तक शो में रहे। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और राज अनादकट ने उनकी जगह ली। वे शो में 2017-2022 तक रहे। उनके जाने के बाद नीतीश भलूनी तप्पू का रोल किया।
49
डॉ. हाथी का बेटा गोली
सीरियल में डॉ. हाथी के बेटे गोली का रोल कुश शाह निभा रहे थे। वे शो में 2008-2024 तक रहे। उन्होंने 2024 में पर्सनल कारणों से शो छोड़ दिया। फिर उनकी जगह धर्मित तुराखिया ने ली।
59
रोशन दारूवाला सोढ़ी भी छोड़ चुकी शो
सीरियल के शुरुआत में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने रोशन दारूवाला का रोल प्ले किया, जो रोशन सोढ़ी पत्नी थी। वे 2008-2013 तक शो में रही। उनके जाने के बाद दिलखुश रिपोर्टर ने जेनिफर की जगह ली। फिलहाल मोनाज मेवावाला शो में रोशन का किरदार निभा रही है।
69
भिड़े की बेटी सोनू
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार शुरू में झील मेहता ने निभाया। वे 2008-2012 तक शो में रही। झील के बाद निधि भानुशाली ने सोनू का रोल किया। निधि के जाने के बाद पलक सिंधवानी सोनू बनी। अब खुशी माली ये रोल कर रही हैं।
79
तारक मेहता ने भी छोड़ा शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल शुरुआत से शैलेश लोढ़ा ने निभाया। वे 2008-2022 तक शो में रहे। उन्होंने 2022 में शो छोड़ दिया। उनके बाद से सचिन श्रॉफ तारक मेहता बने।
89
रोशन सिंह सोढ़ी भी छोड़ चुके शो
सीरियल के शुरुआत में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया। वे 2008-2013 तक शो में रहे। फिर उनके जाने के बाद लाड सिंह मान ने सोढ़ी का रोल किया। 2014 में गुरुचरण सिंह शो में वापस आए। उन्होंने 2020 तक शो में किया और फिर छोड़ दिया। फिलहाल बलविंदर सिंह सूरी सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।
99
तारक मेहता की अंजली भाभी
शो में तारक मेहता की पत्नी अंजली का रोल नेहा मेहता ने निभाया। वे 2008-2022 तक शो में रही। फिर उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके जाने के बाद से सुनयना फौजदार अंजली का रोल कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।