टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा में दयाबेन का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। 47 साल की दिशा के लुक में भी अब काफी बदलाव देखने को मिलता है। इसी बीच उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखकर झटका लग सकता है।
मोस्ट फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल कर घर-घर में पॉपुलर हुई दिशा वकानी को अब पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
26
47 साल की हैं दिशा वकानी
दिशा वकानी 47 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2015 में शादी की थी थी और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।
दिशा वकानी अब 2 बच्चों की मां है। वे लाइमलाइट से दूर रहती है और घर-परिवार की देखभाल करती हैं। वे अपने पारिवारिक प्रोग्राम में ही शामिल होती हैं।
46
दिशा वकानी ने कब छोड़ा तारक मेहता शो
दिशा वकानी ने 2015 में शादी की थी। 2017 में उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक लिया था। उन्हें ब्रेक लिए 9 साल हो गए हैं, लेकिन वे अभी तक शो में वापस नहीं लौटी हैं।
56
तारक मेहता से मिली दिशा वकानी को पहचान
आपको बता दें कि दिशा वकानी को तारक मेहता शो ने स्टार बनाया। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में खूब स्ट्रगल किया है। कम उम्र में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। उनके पिता भीम वकानी गुजराती थिएटर आर्टिस्ट थे।
66
फिल्मों में काम कर चुकी दिशा वकानी
दिशा वकानी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लो कैडर फिल्मों में भी काम किया। फिर वे देवदास, जोधा अकबर, मगंल पांडे, लव स्टोरी 20250 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।