‘नाना पाटेकर नर्क पहुंचा या नहीं?’, तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, श्मशान घाट में भगवान ने दिया ये जवाब

Published : Oct 16, 2026, 12:54 PM IST
tanushree-dutta-latest-video-about-nana-patekar

सार

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का नया वीडियो चर्चा में है। एक्ट्रेस ने श्मशान में ध्यान लगाने, अघोरी पूर्वजों और नाना की आत्मा को लेकर कई दावे किए हैं।

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें श्मशान घाट में बैठकर ध्यान लगाना अच्छा लगता है और वहां उन्हें खास सुकून महसूस होता है। तनुश्री ने अपने पूर्वजों को अघोरी बताते हुए कुछ अनुभव साझा किए। वीडियो में उन्होंने नाना पाटेकर का जिक्र भी किया और भगवान से हुई कथित बातचीत के बारे में बताया।

तनुश्री दत्ता को श्मशान घाट में क्यों मिलता है सुकून?

फैंस के साथ बातचीत के दौरान तनुश्री ने बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। जब उन्हें थोड़ा बेहतर लगा, तो वह एक मंदिर के पास बने श्मशान घाट पहुंच गईं। उन्होंने काशी में मंदिरों में बैठने और श्मशान में ध्यान लगाने के अपने अनुभव भी साझा किए। एक्ट्रेस के मुताबिक, श्मशान घाट उनके लिए सुकून पाने की जगह है। उन्होंने कहा,

आज तबीयत कुछ बेहतर लगी, तो मैं उस श्मशान घाट चली गई जहां मंदिर भी है। वह जगह मुझे बहुत पसंद है। काशी जाती हूं, तो मंदिर में बैठती हूं, लेकिन श्मशान में भी वक्त बिताती हूं। वहां बैठकर मुझे एक अलग तरह की शांति मिलती है। मुझे जिंदा लोगों के बीच रहने से ज्यादा सुकून मुर्दों के बीच बैठकर मिलता है। वहां कई अघोरी अलग-अलग वेशभूषा में नजर आते हैं, लेकिन मैं खुद सामान्य कपड़े ही पहनती हूं।

यह भी पढ़ें : 'अरे हिजड़ी...कभी औरत नहीं बन पाएगी', नाना पाटेकर विवाद के बीच किस एक्ट्रेस पर भड़कीं तनुश्री दत्ता!

अपने पूर्वजों को लेकर तनुश्री ने क्या दावा किया?

तनुश्री ने बातचीत में अपने परिवार के पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके पूर्वज अघोरी साधना से जुड़े थे। उन्होंने बचपन के कुछ अनुभवों और सपनों के बारे में भी बताया। उनके शब्दों में,

मेरे पूर्वज करीब 500 साल पहले अघोरी हुआ करते थे। बचपन में मुझे उनमें से कुछ लोग दिखाई देते थे और मैं उनसे थोड़ा दूर रहती थी। कई बार वे मुझे सपनों में भी नजर आते हैं। शायद इसी वजह से श्मशान में बैठकर ध्यान करना मुझे अच्छा लगता है।

नाना पाटेकर के बारे में तनुश्री ने क्या कहा?

वीडियो में तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन का जिक्र करते हुए भगवान से कथित तौर पर किए गए सवाल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह यह जानना चाहती थीं कि नाना नर्क पहुंच चुके हैं या नहीं। उनके मुताबिक, भगवान की ओर से उन्हें जवाब मिला कि नाना अभी उस लोक की ओर जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे दावा किया,

मैंने भगवान से पूछा कि क्या नाना नर्क पहुंच गए हैं। मैं बस इसकी पुष्टि चाहती थी, ताकि उसके बाद चैन से बैठ सकूं। लेकिन मुझे बताया गया कि वह अभी उस लोक की तरफ जा रहे हैं। मैं आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं। मैं साधना करती हूं और मुझे लगता है कि मेरे भीतर जो शक्तियां हैं, वही मुझसे ये बातें कहलवा रही हैं।

यह भी पढ़ें : 'वो जिंदा है, देखते ही गोली मार दें', तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को बताया फर्जी!

तनुश्री दत्ता फिर क्यों चर्चा में हैं?

तनुश्री लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके बयान और सोशल मीडिया पोस्ट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खासकर तब से जबसे उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को शैतान की मौत बताया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'भगवान उनका...'. नाना पाटेकर की मौत पर तांडव कर रहीं तनुश्री दत्ता पर पहली बार बोले बेटे मल्हार
‘द डर्टी पिक्चर’ फेम विद्या बालन ने उठाया महिला किरदारों का मुद्दा, साउथ सिनेमा पर क्या कहा?