Thalapathy Vijay Family: पिता डायरेक्टर-मां भी फेमस पर्सनैलिटी, TVK चीफ की फैमिली में और कौन?

Published : May 04, 2026, 03:33 PM ISTUpdated : May 04, 2026, 03:45 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे चौंकाने वाले हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के लीडर थलापति विजय ने अपनी पहली चुनावी पारी में धमाका किया है। उन्होंने अपनी शानदार रणनीति से चुनावी नतीजों में खेल किया। इसी बीच उनकी फैमिली के बारे में बताते हैं।  

PREV
17
थलापति विजय की फैमिली

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने शानदार परफॉर्म किया है। इसी मौके पर आपको विजय के परिवार में कौन-कौन है और क्या करते हैं, इसके बारे में आपको बता रहे हैं।

27
थलापति विजय के पिता क्या करते हैं

थलापति विजय के पिता का नाम एसए चंद्रशेखर हैं। वे जानेमाने डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्होंने तमिल के साथ तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म अवल ओरु पचई कुझंथाई (1978) से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है।

37
विजय की मां के बारे में

थलापति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर जानीमानी प्लेबैक सिंगर, स्क्रीन राइटर, फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रही हैं। उनका पहला फिल्मी गाना फिल्म इरु मलारगल के लिए "महाराजा ओरु महारानी..." था। अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।

47
कौन है विजय का बेटा

विजय के बेटे का नाम जेसन संजय है। 25 साल के जेसन फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। जेसन वैसे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

57
थलापति विजय की बेटी कौन?

थलापति विजय की बेटी का नाम दिव्या साशा है। दिव्या फिल्म में डेब्यू कर चुकी हैं। फिलहाल वे पढ़ाई कर रही हैं। दिव्या भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

67
विजय की पत्नी ​संगीता सोर्नालिंगम

थलापति विजय पत्नी ​संगीता सोर्नालिंगम हैं। हाल ही में खबर आई थी कि संगीता ने विजय से तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है। फिलहाल दोनों का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। कपल की शादी 1999 में हुई थी।

77
विजय की बहन विद्या

आपको बता दें कि विजय की एक बहन थी, जिसका नाम विद्या था। हालांकि, विद्या का महज 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories