Thalapathy Vijay की 6 फिल्मों को बॉलीवुड ने किया कॉपी, 2 ने बचाया सलमान खान का करियर

Published : May 05, 2026, 07:06 AM IST

तमिलनाडु चुनाव 2026 में सुपरस्टार थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी की बड़ी जीत की वजह से विजय के ही चर्चे हो रहे हैं। इसी मौके पर आपको विजय की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉलीवुड में रीमेक बना।

PREV
17
बॉलीवुड ने की विजय की फिल्मों की नकल

तमिलनाडु चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद थलापति विजय का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। वैसे आपको बता दें कि उनकी कुछ हिट फिल्मों की बॉलीवुड की नकल की गई। जानते हैं इनके बारे में… 

27
अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे

थलापति विजय की फिल्म थुप्पक्की का रीमेक है अक्षय कुमार की मूवी हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी। सोनाक्षी सिन्हा के साथ वाली इस फिल्म का बजट 50 करोड़ था और इसने 180 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay Biography: चाइल्ड आर्टिस्ट-टॉप स्टार से TVK चीफ तक, जानें 'जन नायगन' की पूरी डिटेल

37
सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड

थलापति विजय की फिल्म पोकिरी का रीमेक है सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड। इस फिल्म ने सलमान के डूबते करियर को बचा लिया था। इसमें आयशा टाकिया लीड रोल में थी। 35 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 90 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही।

47
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड

थलापति विजय की फिल्म कावलन का रीमेक है सलमान खान की मूवी बॉडीगार्ड। बॉडीगार्ड ने भी सलमान के करियर को बचाया था। 60 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 252.99 करोड़ कमाए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

57
अर्जुन कपूर की फिल्म तेवर

थलापति विजय की फिल्म घिल्ली का रीमेक है फिल्म तेवर। इसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई थी। 54 करोड़ के बजट वाली फिल्म 56 करोड़ ही कमाई पाई थी।

67
अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर

थलापति विजय की फिल्म विक्रमाथी विक्रम (का रीमेक में अक्षय कुमार की राउडी राठौर। सोनाक्षी सिन्हा के साथ वाली फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने 203.39 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। हालांकि, विजय की फिल्म भी तेलुगु मूवी विक्रमार्कूडु का रीमेक थी।

77
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन

थलापति विजय की फिल्म थैरी के रीमेक हैं वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन। फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। 180 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 59 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म डिजास्टर रही।

ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay Family: पिता डायरेक्टर-मां भी फेमस पर्सनैलिटी, TVK चीफ की फैमिली में और कौन?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories